सरदारपुर में खेल परिसर मैदान पर खेलो-बढ़ो अभियान के तहत शिविर का हुआ आयोजन, खिलाड़ियों को अभियान की जानकारी देकर बताया खेलों का महत्व

सरदारपुर। ‘खेलो- बढ़ो’ अभियान के अंतर्गत जीवन में खेलो के महत्व को समझाने के लिए खेल परिसर सरदारपुर पर शिविर का आयोजन हुआ।

संचनालय खेल और युवा कल्याण भोपाल के निर्देशन व खेल युवा कल्याण कार्यालय धार के मार्गदर्शन में खेल परिसर मैदान सरदारपुर में ‘खेलो-बढ़ो’ अभियान के अंतर्गत संचालित खेलो बढ़ो योजना के बारे में अवगत करवाया गया। साथ ही जीवन में खेलों के महत्व को समझाया गया। वही बच्चों को अधिक संख्या में खेलों के प्रति जोड़ने के लिए उत्साहित किया गया।

शिविर में उपस्थित खिलाड़ियों व बच्चों को फुटबॉल प्रशिक्षक शैलेंद्र पाल, खेलो इंडिया स्माल केंद्र की प्रशिक्षक चंचल खराड़ी तथा खेल और युवा कल्याण की युवा समन्वयक सुनीता भाबर द्वारा अभियान के बारे में विभिन्न जानकारियां भी प्रदान की गई।

Facebook
Twitter
WhatsApp
[the_ad id="80502"]

लेटेस्ट न्यूज़

मोहनखेड़ा में दादा गुरुदेव पर आधारित फिल्म ‘युग सारथी’ का मुहूर्त संपन्न : राजेंद्र सूरीश्वरजी के जीवन पर बनेगी फिल्म, भरतपुर में जन्म से लेकर मोहनखेड़ा तक की आध्यात्मिक यात्रा पर्दे पर दिखेगी

[the_ad id="80502"]

Related Post

मोहनखेड़ा में दादा गुरुदेव पर आधारित फिल्म ‘युग सारथी’ का मुहूर्त संपन्न : राजेंद्र सूरीश्वरजी के जीवन पर बनेगी फिल्म, भरतपुर में जन्म से लेकर मोहनखेड़ा तक की आध्यात्मिक यात्रा पर्दे पर दिखेगी

Read More »
error: Content is protected !!