ब्रेकिंग

सरदारपुर – NSUI ने वोट चोरी के खिलाफ प्रदर्शन किया, जमकर की गई नारेबाजी

सरदारपुर। भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन एनएसयूआई इकाई द्वारा शुक्रवार को सरदारपुर नगर के अम्बेडकर चोराहे पर वोट चोरी के खिलाफ प्रदर्शन कर नारेबाजी की गई। एनएसयूआई कार्यकर्ताओ द्वारा नारो की तख्तिया लेकर प्रदर्शन किया गया।

एनएसयूआई के धार जिला प्रभारी वृंदावन यादव ने संबोधित करते हुए कहा कि वोट देना हमारा मौलिक अधिकार है किन्तु वोट चोरी कर जनता के अधिकार को छिनने का प्रयास किया जा रहा है भाजपा लोकतंत्र की हत्या करने पर आतुर हो चुकी है लोकसभा मे नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी द्वारा वोट चोरी का पर्दाफाश किया गया है।

इस दौरान ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष रतनलाल पडियार, युवक कांग्रेस विधानसभा अध्यक्ष दिनेश चोधरी, ब्लाक अध्यक्ष अर्जुन गेहलोत, अरविन्द जाट, शिवांग ग्रेवाल, न.प.अध्यक्ष प्रतिनिधी अर्पित ग्रेवाल, हरिओम चोधरी, सरदारपुर युवक कांग्रेस नगर अध्यक्ष विक्की यादव, राजगढ युवक कांग्रेस नगर अध्यक्ष आकर्ष शर्मा लखन परमार, परवेज लोदी, वैभव ठाकुर, आर्यन मेडा, शिव गौराना, जीवन धाकड, कृष्णा चौहान, अनिल चोधरी, तुषार गौराना, काना चोधरी, जेनिश कमेडिया, मधुसुदन पाटीदार, अमन पाटीदार, रोहित भूरिया, विनय पटेल, अभिषेक श्रीवास्तव आदि उपस्थित रहे।

Facebook
Twitter
WhatsApp

लेटेस्ट न्यूज़

Related Post

error: Content is protected !!