सरदारपुर – दीपावली पर पुलिस की पुख़्ता व्यवस्था, राजगढ़, सरदारपुर, अमझेरा और राजोद के बाजारों में चार पहिया वाहन प्रतिबंध, पुलिस लगातार करेगी भ्रमण

सरदारपुर। दीपावली पर्व को लेकर बाजारो में ग्राहको की भीड भी बढने लगी है। तहसील के राजगढ़, सरदारपुर, अमझेरा और राजोद मे बाजार मे ग्राहकों की भीड़ को देखते हुए एसडीओपी आशुतोष पटेल ने चारों स्थानो पर बाजार मे पुलिस बल की व्यवस्था करवाई ताकी चार पहिया वाहनों का बाजार मे आवागमन न हो और जनता आसानी से बाजार में आ-जा सके। राजगढ़, सरदारपुर, अमझेरा एवं राजोद में पुलिस ने प्रमुख बाजारों में चार पहिया वाहन पर प्रतिबंध भी लगाया है।

एसडीओपी आशुतोष पटेल ने बताया की दीपावली पर्व पर पुरे समय बाजार मे पुलिस बल तैनात रहेगा। जिससे बाजार मे किसी को अनावश्यक परेशानी का सामना नहीं करना पडेगा। वही प्रमुख बाजारों में चार पहिया वाहन भी प्रतिबंधित किए गए है साथ ही पुलिस अधिकारी लगातार अपने-अपने क्षेत्र में भ्रमण कर व्यवस्थाओ का जायजा लेते रहेंगे।

Facebook
Twitter
WhatsApp
[the_ad id="80502"]

लेटेस्ट न्यूज़

[the_ad id="80502"]

Related Post

error: Content is protected !!