सरदारपुर – 70 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के घर पहुँचकर बनाए जा रहे आयुष्मान कार्ड, SDM आशा परमार ने किया निरीक्षण

सरदारपुर। 70 वर्ष से अधिक उम्र के सभी लोगों के आयुष्मान कार्ड बने इस उद्देश्य से टीमों द्वारा शिविर में नहीं पहुंच पा रहे लोगों के घर- घर जाकर कार्ड बनाए जा रहे हैं। इसको लेकर सरदारपुर एसडीएम आशा परमार भी आयुष्मान कार्ड बनाने के कार्य को लेकर सतत् भ्रमण कर निरीक्षण भी कर रही है।

सरदारपुर तहसील क्षेत्र में 4 नवंबर से आयुष्मान कार्ड बनाने का कार्य चल रहा है। सरदारपुर नगर में 251 लोग ही 70 वर्ष से अधिक उम्र के है। टीम बुजुर्ग लोगों के घर -घर दस्तक देकर 147 लोगों के आयुष्मान कार्ड बना चुके हैं।

सरदारपुर एसडीएम आशा परमार सरदारपुर नगर के आश्रम परिसर पहुंची जहां टीम के सदस्य आयुष्मान कार्ड का कार्य कर रहे थे उन्हें आवश्यक निर्देश देते हुए एसडीएम ने टीम के सदस्यों से एवं बुजुर्ग लोगों से भी चर्चा की।

एसडीएम परमार ने टीम को निर्देश दिए की कोई भी 70 वर्ष से अधिक उम्र का व्यक्ति नही छूटे। सभी के आयुष्मान कार्ड बनाए जाए ताकि लोगों को सरकार की महत्वपूर्ण योजना का लाभ मिल सके। इस दौरान सीबीएमओ डॉ. शिला मुजाल्दा, नगर परिषद सीएमओ यशवंत शुक्ला सहित अन्य मौजूद रहे।

Facebook
Twitter
WhatsApp
[the_ad id="80502"]

लेटेस्ट न्यूज़

लोकार्पण के एक माह बाद भी 66 गांवों में नहीं पहुंचा नर्मदा का पानी, भड़के किसान: सरदारपुर में विधायक प्रताप ग्रेवाल के नेतृत्व में सैकड़ों किसानों ने सौंपा ज्ञापन, 4 दिन में पानी नहीं मिलने पर आंदोलन की चेतावनी, विधायक बोले – किसानों से माफी मांगे मुख्यमंत्री

[the_ad id="80502"]

Related Post

लोकार्पण के एक माह बाद भी 66 गांवों में नहीं पहुंचा नर्मदा का पानी, भड़के किसान: सरदारपुर में विधायक प्रताप ग्रेवाल के नेतृत्व में सैकड़ों किसानों ने सौंपा ज्ञापन, 4 दिन में पानी नहीं मिलने पर आंदोलन की चेतावनी, विधायक बोले – किसानों से माफी मांगे मुख्यमंत्री

Read More »

नर्मदा माइक्रो सिंचाई परियोजना: शुभारंभ के एक माह बाद भी 98 प्रतिशत खेत सूखे, 66 गांवों की 25 हजार हेक्टेयर भूमि सिंचित करने का था लक्ष्य, वाल्व में अब तक नहीं आया पानी, विधायक प्रताप ग्रेवाल के नेतृत्व में मंगलवार को ज्ञापन सौंपेंगे किसान

Read More »
error: Content is protected !!