सरदारपुर में ब्राम्हण समाज द्वारा 19 को मनाया जाएगा भगवान परशुराम जन्मोत्सव, समाजजनो में उत्साह

सरदारपुर। नगर के ब्राम्हण समाजजनो द्वारा 19 अप्रैल को आराध्य देव भगवान परशुराम का जन्मोत्सव श्रद्धा उत्साह के साथ मनाए जाने का निर्णय लिया गया है। भगवान परशुराम जन्मोत्सव समिति के नवनियुक्त अध्यक्ष आंशु शर्मा ने बताया कि भगवान परशुराम जन्मोत्सव मनाने के लिए समाज के प्रत्येक घर-परिवार में पहुंचकर निमंत्रण आमंत्रण दिया जा रहा है।

शर्मा ने बताया कि भगवान परशुराम के जन्मोत्सव दिवस 19 अप्रेल सुबह 9 बजे नेशनल हाइवे इन्दौर अहमदाबाद मार्ग के समीप प्राचीन दुर्गा माताजी मंदिर परिसर में भगवान परशुराम का अभिषेक विद्वान पंडितों के सानिध्य में मंत्रोच्चार के साथ किया जाएगा। शाम 6 बजे पूजन, रात 7 बजे श्रीराम चौराहा के समीप श्रीराम मन्दिर मारु समाज स्थल पर भगवान परशुराम की महाआरती और स्तुति , 7,45 बजे प्रसादी वितरित की जाएगी।

समिति अध्यक्ष शर्मा ने कहां कि कार्यक्रम निर्धारित समय पर शुरू किए जाएंगे, समाजजन अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर और समय का विशेष ध्यान मे रखते हुए आयोजन को सफल बनाने का आग्रह समिति ने किया है। जानकारी मिडिया प्रभारी लक्ष्मण तिवारी ने दी।

Facebook
Twitter
WhatsApp
[the_ad id="80502"]

लेटेस्ट न्यूज़

[the_ad id="80502"]

Related Post

error: Content is protected !!