सरदारपुर – राष्ट्रीय आदिवासी कल्याण परिषद ने मनाया शिक्षक दिवस, शिक्षकों का किया सम्मान

सरदारपुर। राष्ट्रीय आदिवासी कल्याण परिषद मध्यप्रदेश के अन्तर्गत सरदारपुर में डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन की जयंती पर शिक्षक दिवस मनाया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि राजेन्द्रसुरी महाविद्यालय जनभागीदारी अध्यक्ष धर्मेन्द्र मन्डलोई व रणछोड़ मेडा उपस्थित थे।

सर्वप्रथम मां सरस्वती व टंट्या भील की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्वलन किया। जिसके पश्चात सेवानिवृत्त हुए भारत सिंह खराड़ी सरदारपुर का सम्मानित किया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि जनभागीदारी अध्यक्ष धर्मेन्द्र मन्डलोई ने शिक्षा को अनमोल धरोहर बताया। उन्होंने कहा कि शिक्षा व्यक्ति और समाज के विकास के लिए जरूरी है। शिक्षा से चरित्र और राष्ट्रीयता का निर्माण होता है। राष्ट्रीय आदिवासी कल्याण परिषद के पदाधिकारियों ने भी अपने अपने विचार व्यक्त किए
व सेवानिवृत्त शिक्षकों को अंगवस्त्र और उपहार दे कर सम्मानित किया गया।

राष्ट्रीय आदिवासी कल्याण परिषद अध्यक्ष बालुसिंह बारिया ने भी अपने विचार रखे। कल्याण परिषद प्रभारी जिवन ग्रेवाल ने कार्यक्रम का संचालन किया। कार्यक्रम में भारत सिंगार, बलराम मकवाना, राजेश गुन्डिया, बबलु चोहान, राकेश, मांगीलाल डामोर,रवि भाभर, आदि परिषद के कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Facebook
Twitter
WhatsApp
[the_ad id="80502"]

लेटेस्ट न्यूज़

[the_ad id="80502"]

Related Post

error: Content is protected !!