सरदारपुर – केदारनाथ में हुई लेंडस्लाईड में ग्राम निपावली व झिंझोटा के तीन तीर्थ यात्रियों की हुई मौत, एक घायल

सरदारपुर। उत्तराखंड में केदारनाथ जाने वाले रास्ते पर लेंडस्लाईड की घटना हुई है, जिसमें ग्राम निपावली व झिंझोटा के 3 तीर्थ यात्रियों की मौत हुई है। जिसमे एक ही परिवार की दो बहनों सहित एक भाई की मौत हो गई हैं। यात्री बस के माध्यम से 40 लोग देव- दर्शन करने निकले थे। सोमवार को केदारनाथ के दर्शन के बाद पैदल आ रहे थे, इसी दौरान लैंडस्लाइड की घटना कल रात में हुई थी।

हादसे में गोपाल पिता बगदीराम ग्राम झींझोटा, दुर्गा बाई पति छगनलाल ग्राम निपावली, समन बाई पति सालेग्राम नायमा निवासी झींझोटा की मौत हो गई हैं। वहीं गंभीर घायल छगनलाल बग्दीराम काकर निपावली हैं।


वहीं ग्राम झींझोटा से 5 यात्री व निपावली से दो यात्री शामिल हुए थे ।रविवार को केदारनाथ चढाई के दोरान छगनलाल काकर निपावली की बात झींझोटा के तोलाराम धाकड से हुई की हम लोग केदारनाथ की चढाई पर है चर्चा हुई थी। परिजन ने बताया कि जब लैंड स्लाइड हुई तब छगन लाल पत्नी दुर्गा के साथ हाथ पकड़कर चल रहा था कि अचानक लैंड स्लाइड हो गया।

इस दौरान छगग लाल के हाथ पर अचानक बडा पत्थर गिरा उस समय साथ चल रही पत्नी दुर्गा बाई से हाथ छुट गया छगन लाल पेड की ओर साईड मे होगया पत्नी का पता नही चला। रेस्क्यू टीम द्वारा आज मलबे में दबे लोगों को रेस्क्यू किया गया केदारनाथ से उतर रहे कई यात्रीयो को आज रेस्क्यू किया गया।

Facebook
Twitter
WhatsApp
[the_ad id="80502"]

लेटेस्ट न्यूज़

[the_ad id="80502"]

Related Post

राजगढ़ – पीएचई विभाग के कर्मचारियों को दूसरे विभागों में भेजने की तैयारी, मोहनखेड़ा में जिले के संयुक्त संगठन की बैठक में रणनीति तैयार, चरणबद्ध आंदोलन के साथ ही करेंगे प्रदेश स्तरीय विरोध प्रदर्शन

Read More »
error: Content is protected !!