राजगढ़। नगर की आंगनवाड़ी केंद्र क्रमांक 21 में विद्यारंभ प्रारंभिक बाल्यावस्था शिक्षा कार्यक्रम का आयोजन संपन्न हुआ। कार्यक्रम में भाजपा मंडल अध्यक्ष सोहन पटेल, पार्षद पंकज बारोड़, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता रंभा राजू चौहान, निशात बानो व कालीबाई विशेष रूप से उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में अतिथियो द्वारा 5-6 वर्ष आयु में आंगनबावाड़ी में सफलतापूर्वक प्रारंभिक बाल्यावस्था शिक्षा प्राप्त करने वाले बच्चों को प्रमाण पत्र वितरित किए गए। कार्यक्रम के अंत में आभार आंगनवाड़ी सहायिका द्वारा व्यक्त किया गया।

















