राजगढ़ – पेट्रोल-डीजल की किल्लत की अफवाह से पेट्रोल पंपों पर लगी भीड़, प्रशासन ने संभाली कमान, SDM सलोनी अग्रवाल ने कहा- पर्याप्त स्टॉक, अफवाह फैलाने वालों पर होगी कार्रवाई

राजगढ़। नगर सहित क्षेत्र में पेट्रोल और डीजल की कमी को लेकर मंगलवार देर शाम से फैली अफवाह के बाद हड़कंप मच गया। बुधवार सुबह से ही क्षेत्र के सभी पेट्रोल पंपों पर दो पहिया व चार पहिया वाहनों की भीड़ देखने को मिली। यह स्थिति देर शाम तक ऐसी ही रही।

दरअसल मंगलवार देर शाम को सोशल मीडिया और स्थानीय स्तर पर यह बात तेजी से फैल गई कि आने वाले दिनों में पेट्रोल व डीजल की सप्लाई रुक सकती है। इसके बाद लोग बड़ी संख्या में अपने वाहन लेकर पेट्रोल पंपों पर पहुंच गए। जिसके चलते वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। लोग सिर्फ गाड़ियों की टंकी ही नहीं, बल्कि बोतल और कैन में भी पेट्रोल-डीजल भरवाने पहुंच गए।

प्रशासन ने संभाली कमान –
अफवाह के चलते क्षेत्र में स्थिति बिगड़ गई। पेट्रोल पंप पर भीड़ ओर स्थिति बिगड़ती देख प्रशासन ने तुरंत मोर्चा संभालना। सरदारपुर एसडीएम सलोनी अग्रवाल ने सभी पेट्रोल पंप संचालको की बैठक लेकर उन्हें आवश्यक निर्देश दिए। एसडीएम अग्रवाल ने कहा कहा कि क्षेत्र में पेट्रोल और डीजल की कोई कमी नहीं है। पेट्रोल पंप पर पर्याप्त स्टॉक मौजूद है और सप्लाई पूरी तरह सामान्य हैं। इक्का-दुक्का पेट्रोल पंप की निजी समस्या के चलते उन्होंने स्वयं अपने पेट्रोल पंप बंद किए है। वह भी जल्द चालू हो जाएंगे।

SDM ने कहा अफवाह फैलाने वालों पर होगी कार्रवाई –
एसडीएम सलोनी अग्रवाल ने स्पष्ट किया कि इस प्रकार की अफवाह फैलाने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। साथ ही पेट्रोल पंप पर निगरानी की जा रही है जो भी पेट्रोल-डीजल का अवैध भंडारण करेगा उस पर कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने लोगों से अपील की है कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें और घबराकर ज्यादा खरीदारी न करें। जितनी आवश्यकता हैं उतना ही ईंधन लेवे। इस तरह की जल्दबाजी से ही अनावश्यक भीड़ और परेशानी बढ़ती है।

Facebook
Twitter
WhatsApp
[the_ad id="80502"]

लेटेस्ट न्यूज़

मोहनखेड़ा में दादा गुरुदेव पर आधारित फिल्म ‘युग सारथी’ का मुहूर्त संपन्न : राजेंद्र सूरीश्वरजी के जीवन पर बनेगी फिल्म, भरतपुर में जन्म से लेकर मोहनखेड़ा तक की आध्यात्मिक यात्रा पर्दे पर दिखेगी

[the_ad id="80502"]

Related Post

मोहनखेड़ा में दादा गुरुदेव पर आधारित फिल्म ‘युग सारथी’ का मुहूर्त संपन्न : राजेंद्र सूरीश्वरजी के जीवन पर बनेगी फिल्म, भरतपुर में जन्म से लेकर मोहनखेड़ा तक की आध्यात्मिक यात्रा पर्दे पर दिखेगी

Read More »
error: Content is protected !!