राजगढ़ – जिला सहकारी केंद्रीय बैंक की शाखा को द्वितीय तल पर स्थानांतरित करने के विरोध में भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) ने SDM को सौपा ज्ञापन, कहा- बुजुर्ग किसान होंगे परेशान

राजगढ़। जिला सहकारी केंद्रीय बैंक की राजगढ़ शाखा को द्वितीय तल पर स्थानांतरित करने के विरोध में भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) द्वारा शुक्रवार को एसडीएम सलोनी अग्रवाल को कलेक्टर के नाम ज्ञापन सौपा गया।

यूनियन द्वारा सौपे गए ज्ञापन में बताया की वर्तमान में राजगढ़ में आदर्श सड़क पर जिला सहकारी बैंक की राजगढ़ शाखा संचालित हो रही हैं। जहां क्षेत्र के ग्रामीण नागरिक, किसान एवं बुजुर्ग खाताधारक अपने बैंकिंग कार्य सुगमता से कर रहे हैं। लेकिन जानकारी प्राप्त हई है कि उक्त बैंक शाखा को ग्राउंड फ्लोर से हटाकर राजगढ़ में पालिका निधि कॉम्प्लेक्स में द्वितीय तल पर स्थानांतरित करने की तैयारी की जा रही है। यह निर्णय क्षेत्र के खाताधारकों के लिए अत्यंत असुविधाजनक एवं जनहित के विपरीत है। क्योंकि बैंक के अधिकांश खाताधारक ग्रामीण क्षेत्र के बुजुर्ग, किसान एवं महिलाएं हैं, जिन्हें ऊपरी मंजिल तक पहुंचने में कठिनाई होगी।

भवन में द्वितीय फ्लोर तक जाने के लिए लिफ्ट या रैंप की कोई व्यवस्था उपलब्ध नहीं है। केवल सीढ़ियों के माध्यम से द्वितीय फ्लोर तक पहुंचना बुजुर्ग एवं दिव्यांग व्यक्तियों के लिए अत्यंत कठिन एवं जोखिमपूर्ण है। इस कारण अनेक खाताधारक बैंकिंग सेवाओं से वंचित हो सकते हैं।
ज्ञापन में मांग की गई कि जनहित को दृष्टिगत रखते हुए जिला सहकारी बैंक शाखा को ग्राउंड फ्लोर से द्वितीय फ्लोर पर स्थानांतरित करने की कार्यवाही को तत्काल रोकने हेतु संबंधित बैंक प्रबंधन को निर्देशित किया जाए।

इस दौरान यूनियन के जिला प्रवक्ता अरविंद जाट, सुमित चौहान सरदारपुर, मन्नालाल चौधरी, राजू मुनिया, बंटू कटारा, बागमल कुमावत, देवीलाल जाट सहित अन्य किसान मौजूद रहें।

इस मामले में जिला सहकारी केंद्रीय बैंक के राजगढ़ शाखा प्रबंधक भोलेसिंह राणा से चर्चा की तो उन्होनें कहा कि बैंक द्वितीय तल पर शिफ्ट एचओ के निर्देश पर की जा रही है। इधर, जिला प्रबंधक केके रायकवार ने कहा कि उन्हें इस बारे में कुछ पता नही हैं।

Facebook
Twitter
WhatsApp
[the_ad id="80502"]

लेटेस्ट न्यूज़

[the_ad id="80502"]

Related Post

error: Content is protected !!