सरदारपुर – अभिभाषकों पर हमले व हत्या के विरोध में न्यायालय कार्य से विरत रहे अभिभाषक, एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट लागू करने हेतु सौपा ज्ञापन

सरदारपुर। सरदारपुर के अभिभाषक वीरेंद्र सिंह राठौर के पर असामाजिक तत्वों द्वारा किए गए हमले के विरुद्ध एवं शिवपुरी के अधिवक्ता संजय कुमार सक्सेना की हत्या के विरोध में तथा एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट को लागू करने के लिए सोमवार को अभिभाषक संघ सरदारपुर न्यायालयीन कार्य से विरत रहा।

वही एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट लागू करने के लिए राज्यपाल के नाम का ज्ञापन एसडीएम सलोनी अग्रवाल को सौंपा। अभिभाषक संघ सरदारपुर द्वारा सौंपे गए ज्ञापन में बताया गया कि प्रदेश के समस्त अधिवक्तागण न्याय व्यवस्था के अभिन्न अंग के रुप में वर्षों से न्यायालयो मे विधि व्यवसाय का निर्वहन कर रहे है। वर्तमान समय मे अधिवक्ताओं के विरुद्ध बडती हिंसा, झुठे प्रकरण, धमकी, उत्पीडन एवं कार्य स्थल की असुरक्षा एक गंभीर समस्या बन चुकि है जिससे न्यायिक कार्य बांधित हो रहा है।

अनेक राज्यो मे अधिवक्ताओं की सुरक्षा सम्मान एवं स्वतंत्र कार्य निष्पादन सुनिश्चित करने हेतु अधिवक्ता संरक्षण अधिनियम अथवा समकक्ष कानुन लागु किये जा चुके है किन्तु मध्यप्रदेश राज्य में ऐसे प्रभावी कानुन के अभाव में अधिवक्ताओं को निरंतर असुरक्षा का सामना करना पड रहा है आदि बातों का‌ ज्ञापन में उल्लेख किया गया है।

ज्ञापन देते समय अभिभाषक संघ अध्यक्ष कमल किशोर वैष्णव, उपाध्यक्ष रामलाल पाटिल, सचिव दिलीप सिंह भदोरिया, सहायक सचिव ईश्वरलाल पाटीदार, मनीष सिसोदिया, दिग्विजय सिंह राठौर, अनिल यादव, अनिल भूरिया, भूपेन्द्र जोशी, दिलीप सिंह चौहान, दीपेश गर्ग, अनिल पांडे, सचिन बैरागी, योगेंद्र उपाध्याय, नितिन शर्मा, दिनेश जायसवाल, अंकित कछावा, दिलीप वसुनिया, हरिराम मुनिया, आदित्य जोशी सहित अभिभाषक गण उपस्थित थे।

Facebook
Twitter
WhatsApp
[the_ad id="80502"]

लेटेस्ट न्यूज़

[the_ad id="80502"]

Related Post

error: Content is protected !!