सरदारपुर। युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार, मेरा युवा भारत धार के माध्यम से 2 दिवसीय ब्लॉक स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता सरदारपुर में शासकीय मॉडल हाई स्कूल में संपन्न हुई।
जिला युवा अधिकारी दीर्घा राजावत के मार्गदर्शन में राणा बख्तावर सिह युवा मंडल द्वारा ब्लॉक स्तरीय खेल प्रतियोगिता में कबड्डी पुरुष वर्ग , खो-खो महिला वर्ग, 200 मीटर दौड़ महिला एवं पुरूष वर्ग, लंबी कूद महिला एवं पुरूष वर्ग सहित अन्य प्रतियोगिताएं आयोजित की गई।
कार्यक्रम में सरदारपुर थाना प्रभारी अनिल जाधव, प्राचार्य कामेश सतपुड़ा, सुरेंद्र सांकला, जितेंद्र रावत, उप निरीक्षक नवलसिंह बघेल सहित अन्य मौजूद रहे। थाना प्रभारी जाधव ने विद्यार्थियों से कहा कि खेल हमारे जीवन में बहुत महत्वपूर्ण है वर्तमान में युवा मोबाइल में ज्यादा लगे हैं आज से सभी को एक घंटा जरुर खेल के लिए निकाले जिससे आपका भविष्य बन सकता हे और फिटनेश भी बना रहेगा।
180 से अधिक खिलाड़ी हुए शामिल –
ब्लॉक स्तरीय प्रतियोगिताओं में सरदारपुर तहसील के 180 से अधिक खिलाड़ियों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। पुरुष 200 मीटर दौड़ में अश्विन यादव प्रथम रहे और द्वितीय भव्य। महिला 200 मीटर दौड़ में आशा प्रथम एवं सारंगी द्वितीय स्थान प्राप्त किया। वही कबड्डी में सरदारपुर टीम विजेता रही, तथा रिंगनोद टिम उपविजेता रही ।लंबी कूद में विश्वास प्रथम रहे, महिला लंबी कूद में भूमिका भाटी प्रथम रही। वही महिला खो-खो में सरदारपुर टीम विजेता रही। सभी विजेता प्रतिभागियों को अतिथि द्वारा स्मृति चिन्ह एवं प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन राहुल सिंदल ने किया तथा आभार जितेंद्र पंवार ने व्यक्त किया।कार्यक्रम में शुभम डामोर, मुकेश बघेल, विशाल, भारत सहित अन्य का सहयोग रहा।



















