सरदारपुर – राष्ट्रीय बालिका दिवस के उपलक्ष्य में महिला एवं बाल विभाग ने बालिकाओं के लिए जागरूकता कार्यक्रम का किया आयोजन

सरदारपुर। महिला एवं बाल विकास विभाग के परियोजना अधिकारी कमलसिंह निंगवाल के मार्गदर्शन में परियोजना सरदारपुर में कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में राष्ट्रीय बालिका दिवस के उपलक्ष्य में बालिकाओं हेतु जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान उपस्थित बालिकाओं को बालिका स्वास्थ्य, सुरक्षा, समानता, अधिकारों शिक्षा, स्वास्थ्य जुड़े विभिन्न विषयों पर पर्यवेक्षक आशा ताहेर ने मार्गदर्शन किया गया।

साथ ही महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की गई। बालिकाओं को उनके अधिकारों से जुड़े विभिन्न गतिविधियों जैसे- पाक्सो एक्ट, बाल-विवाह प्रतिषेध आधिनियम, हेल्पलाइन नंबर, वन स्टॉप सेन्टर आदि पर जागरूक किया गया।

वही बालिकाओ को उनके सर्वांगीण विकास कर एक सशक्त नारी बनने के लिए प्रेरित किया गया। कार्यक्रम में शाला प्राचार्य रोहिणी सिंह एवं शिक्षक गण उपस्थित रहे।

Facebook
Twitter
WhatsApp
[the_ad id="80502"]

लेटेस्ट न्यूज़

सरदारपुर – विधायक ग्रेवाल ने ग्राम बोदली, हनुमंत्याकाग, कोठड़ाखुर्द, टांडाखेडा दसई के ग्रामीणो के साथ SDM को सौंपा आवेदन, कहा- ग्राम पंचायतो के पैसा एक्ट में पारित प्रस्ताव को अनदेखा न करे प्रशासन

[the_ad id="80502"]

Related Post

error: Content is protected !!