सरदारपुर – मॉडल स्कूल के विद्यार्थियों द्वारा रचित नमामि वीरम एवं वेदो से विज्ञान पत्रिका का हुआ विमोचन

सरदारपुर। शासकीय मॉडल स्कूल के विद्यार्थियों द्वारा लिखित नमामि वीरम एवं वेदो से विज्ञान पत्रिका का संस्था प्राचार्य कामेश सतपुड़ा की उपस्थिति में प्रेस वार्ता कर पत्रिका का विमोचन हुआ।

संस्था के विद्यार्थियों ने दो पत्रिकाओं में नमामि वीरम और वेदो से विज्ञान को लिखा। जिसका बुधवार को विमोचन हुआ। नमामि वीरम की संपादक वैष्णवी बडवाल और वेदो से विज्ञान की संपादक अफीफा खान दोनों ने अपने विचार व्यक्त करते हुए पत्रिकाओं के निर्माण को लेकर अपने खट्टे-मीठे अनुभव साझा किए।

नमामि वीरम पत्रिका का उद्देश्य देश के वीर सैनिकों को सम्मानित करना है, जबकि वेदो से विज्ञान पत्रिका का उद्देश्य वैज्ञानिक ज्ञान को बढ़ावा देना है। शिक्षिका प्रतिमा सिंह के मार्गदर्शन में पत्रिका संग्रहण कार्य में विषेश सहयोग मिला है और हम आगे भी इसी तरह के कार्य करने के लिए उत्साहित हैं। प्रतिमा सिंह ने अपने विचार व्यक्त करते हुए साहित्य की उपयोगिता पर प्रकाश डाला।

इस अवसर पर प्रवाह और अंकुर पत्रिकाओं के बारे में भी चर्चा की गई। और बताया गया कि ये दोनों पत्रिकाएं भी जल्द ही प्रकाशित की जाएंगी। इस अवसर पर पत्रिकाओं के संपादक मंडल के सदस्य के साथ पत्रकार एवं संस्था प्राचार्य एवं शिक्षक एवं विद्यार्थी उपस्थित थे। उपस्थितजनों ने पत्रिका निर्माण में सहभागी सभी विद्यार्थियों को बधाई दी।

Facebook
Twitter
WhatsApp
[the_ad id="80502"]

लेटेस्ट न्यूज़

मोहनखेड़ा में दादा गुरुदेव पर आधारित फिल्म ‘युग सारथी’ का मुहूर्त संपन्न : राजेंद्र सूरीश्वरजी के जीवन पर बनेगी फिल्म, भरतपुर में जन्म से लेकर मोहनखेड़ा तक की आध्यात्मिक यात्रा पर्दे पर दिखेगी

[the_ad id="80502"]

Related Post

मोहनखेड़ा में दादा गुरुदेव पर आधारित फिल्म ‘युग सारथी’ का मुहूर्त संपन्न : राजेंद्र सूरीश्वरजी के जीवन पर बनेगी फिल्म, भरतपुर में जन्म से लेकर मोहनखेड़ा तक की आध्यात्मिक यात्रा पर्दे पर दिखेगी

Read More »
error: Content is protected !!