गोंदीखेड़ा चारण हत्याकांड : समाजजनों ने ज्ञापन सौपकर आरोपियों के घर बुलडोजर चलाने की मांग की, फरार आरोपी सुरेंद्र पर इनाम घोषित, कल खत्म होगी प्रियंका व कमलेश की रिमांड

सरदारपुर। ग्राम गोंदीखेड़ा चारण में प्रेम प्रसंग के चलते हुए हत्याकांड के बाद से पति-पत्नी के रिश्तों को लेकर कई सवाल खड़े हो गए हैं तथा तरह-तरह की चर्चाएं इस हत्याकांड का खुलासा होने के बाद क्षेत्र में चौराहों पर हो रही।

सोमवार-मंगलवार दरमियान रात हुई इस वारदात ने हर किसी को झकझोर कर रखा दिया। मृतक देवकृष्ण पुरोहित की पत्नी प्रियंका रो-रोकर इस घटना को लूट व डकैती बता रही थी। लेकिन पुलिस ने चंद घंटों में ही इसका खुलासा करते हुए आरोपी पत्नी प्रियंका व उसके प्रेमी कमलेश पुरोहित निवासी राजगढ़ को गिरफ्तार कर लिया। वही मामले में छड़ावद निवासी आरोपी सुरेंद्र सिंह भाटी अब भी फरार है, जिस पर एसपी मयंक अवस्थी ने इनाम घोषित किया है। इस मामले में गुरुवार को समाजजनों ने एसडीएम को ज्ञापन सौपकर आरोपियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की हैं।

समाजजनों ज्ञापन सौपकर फांसी की मांग की –
गुरुवार दोपहर में बड़ी संख्या में ग्राम गोंदीखेड़ा चारण क्षेत्र के समाजजन नारेबाजी करते हुए एसडीएम कार्यालय पहुंचे। यहां एसडीएम सलोनी अग्रवाल को चारण समाज व राजगोर ब्राम्हण समाज ने राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौपा। ज्ञापन में बताया कि इस घटना के बाद से संपूर्ण समाजजनों में आक्रोश व्याप्त है। ज्ञापन में फरार आरोपी सुरेंद्र की शिघ्र गिरफ्तारी कर आरोपियो को फांसी की सजा देने, आरोपियों के घर पर बुलडोजर चलाने व मृतक देवकृष्ण की विधवा मां को उचित मुआवजा देने के साथ ही ऐसी घटनाएं पुनः ना हो इस हेतु सख्त कानून बनाए जाने की मांग की गई। ज्ञापन के दौरान बड़ी संख्या में समाजजन मौजूद रहे। समाजजन अपने हाथों में पीड़ित परिवार को न्याय देने व आरोपियो को फांसी की सजा देने जैसे नारो की तख्तियां लेकर शामिल हुए।

शुक्रवार को खत्म होगी रिमांड, सुरेंद्र पर इनाम घोषित –
घटना में शामिल आरोपी सुरेंद्र सिंह भाटी फरार हैं। जिसकी तलाश में पुलिस की अलग-अलग टीमें जुटी हुई हैं। इधर आरोपी पत्नी प्रियंका व उसका प्रेमी कमलेश दोनों ही 10 अप्रैल शुक्रवार तक पुलिस रिमांड पर हैं। दोनों ही आरोपियो से पुलिस हत्याकांड की प्लानिंग, किस हथियार से देवकृष्ण की हत्या हुई, दोनों के बीच प्रेम संबध कबसे था सहित अनेक बिंदुओं पर पूछताछ कर रही हैं। सरदारपुर एसडीओपी विश्वदीप सिंह परिहार ने बताया कि आरोपी प्रियंका और कमलेश 10 अप्रैल तक रिमांड पर हैं। शुक्रवार दोपहर बाद उन्हें न्यायालय पेश किया जाए। फरार आरोपी सुरेंद्र पर जिला पुलिस अधीक्षक द्वारा इनाम घोषित किया हैं।

Facebook
Twitter
WhatsApp
[the_ad id="80502"]

लेटेस्ट न्यूज़

मोहनखेड़ा में दादा गुरुदेव पर आधारित फिल्म ‘युग सारथी’ का मुहूर्त संपन्न : राजेंद्र सूरीश्वरजी के जीवन पर बनेगी फिल्म, भरतपुर में जन्म से लेकर मोहनखेड़ा तक की आध्यात्मिक यात्रा पर्दे पर दिखेगी

[the_ad id="80502"]

Related Post

मोहनखेड़ा में दादा गुरुदेव पर आधारित फिल्म ‘युग सारथी’ का मुहूर्त संपन्न : राजेंद्र सूरीश्वरजी के जीवन पर बनेगी फिल्म, भरतपुर में जन्म से लेकर मोहनखेड़ा तक की आध्यात्मिक यात्रा पर्दे पर दिखेगी

Read More »
error: Content is protected !!