राजगढ़ – कलश यात्रा के साथ हुई श्रीराम कथा शुरू, 13 को होगा निःशुल्क सामुहिक विवाह व नगर चौरासी, कथा वाचक श्री भारद्वाज ने कहा – राम नाम के जप से ही भव सागर पार होगा

राजगढ़। नगर के सोसायटी ग्राउंड पर सोमवार से भव्य श्रीराम कथा के साथ ही धार्मिक आयोजनों की शुरुआत कलश यात्रा के साथ हुई। कलश यात्रा नगर के पांच धाम एक मुकाम श्री माताजी मंदिर से प्रारंभ हुई। यात्रा में बडी संख्या में महिलाएं व युवतियां सिर पर कलश धारण कर निकली। संतो की उपस्थिति में यात्रा नगर भ्रमण कर आयोजन स्थल पर पहुंची। यहां श्रीराम कथा हेतु बनाए गए भव्य वातानुकूलित पांडाल में ज्योतिषाचार्य श्री पुरुषोत्तम जी भारद्वाज के मुखारविंद से श्रीराम कथा का आयोजन शुरू हुआ।

कथा का वाचन करते हुए श्री भारद्वाज ने कहा कि श्री राम नाम के जप की वंदना से ही मनुष्य इस भव सागर से पार हो सकेगा। उन्होंने कहा कि मनुष्य को यह नही पता है कि उसकी सांसें कब थम जाए, इसलिए सब संताप छोड़कर राम नाम का जाप करना चाहिए और कथा का श्रवण करना चाहिए।

सोयायटी ग्राउंड पर श्री महावीर हनुमान गौशाला मन्दिर ट्रस्ट मोयाखेड़ा तथा संत रविदास ट्रस्ट मंडल राजगढ़ द्वारा सर्व समाज के सहयोग से धार्मिक आयोजन किए जा रहे है। आयोजन के तहत 12 मई तक दोपहर 12.30 से शाम 4 बजे तक श्रीराम कथा का आयोजन होगा। वही 8 से 12 मई तक श्रीराम नाम जप महायज्ञ व 13 मई को सर्व समाज निःशुल्क सामुहिक विवाह सम्मेलन तथा भव्य नगर चौरासी का आयोजन भी होगा।

Facebook
Twitter
WhatsApp
[the_ad id="80502"]

लेटेस्ट न्यूज़

मोहनखेड़ा में दादा गुरुदेव पर आधारित फिल्म ‘युग सारथी’ का मुहूर्त संपन्न : राजेंद्र सूरीश्वरजी के जीवन पर बनेगी फिल्म, भरतपुर में जन्म से लेकर मोहनखेड़ा तक की आध्यात्मिक यात्रा पर्दे पर दिखेगी

[the_ad id="80502"]

Related Post

मोहनखेड़ा में दादा गुरुदेव पर आधारित फिल्म ‘युग सारथी’ का मुहूर्त संपन्न : राजेंद्र सूरीश्वरजी के जीवन पर बनेगी फिल्म, भरतपुर में जन्म से लेकर मोहनखेड़ा तक की आध्यात्मिक यात्रा पर्दे पर दिखेगी

Read More »
error: Content is protected !!