राजगढ़। पिछले एक वर्ष से राजगढ़ में बिजली की बदहाल स्थिति को लेकर क्षेत्र की जनता का आक्रोश अब चरम पर है। इसी गंभीर मुद्दे को लेकर ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर के निजी सचिव अरुण से फोन पर भाजपा नेता निलेश सोनी ने विस्तृत चर्चा की गई और उन्हें जमीनी हकीकत से अवगत कराया गया। चर्चा के दौरान उन्होंने स्पष्ट किया कि बिजली विभाग द्वारा मेंटेनेंस के नाम पर आए दिन 3 से 4 घंटे तक अघोषित बिजली कटौती की जा रही है, जिससे नागरिकों का जीना मुहाल हो गया है।
वही वार्ड क्रमांक 10 पार्षद रीतु निलेश सोनी ने ऊर्जा मंत्री को लिखे पत्र में अधिकारियों की लापरवाही की ओर ध्यान खींचते हुए बताया कि नगर में लगी पुरानी डीपी और केबलों के कारण लगातार फॉल्ट हो रहे हैं, जिन्हें दुरुस्त करने के लिए विभाग के पास पर्याप्त स्टाफ भी मौजूद नहीं है।पूर्व केबिनेट मंत्री राजवर्धनसिंह दत्तीगांव व भाजपा जिला अध्यक्ष निलेश भारती को भी इस समस्या से अवगत करवाया गया। साथ ही बताया कि आए दिन मेंटनेंस के नाम पर कटौती से जनता परेशान हो रही है।
मामले की गंभीरता को देखते हुए ऊर्जा मंत्री के कार्यालय को स्पीड पोस्ट के साथ-साथ त्वरित कार्यवाही हेतु ईमेल और व्हाट्सएप पर भी औपचारिक शिकायत भेजी गई है। पत्र में मांग की गई है कि मेंटेनेंस के नाम पर होने वाली लंबी कटौती पर तुरंत रोक लगाई जाए, जर्जर केबलों व पुरानी डीपी को बदला जाए और स्टाफ की कमी को पूरा कर जनता की समस्याओं का समय पर निराकरण किया जाए। क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों ने स्पष्ट किया है कि अधिकारियों की इस कार्यप्रणाली से क्षेत्रवासियों में भारी रोष व्याप्त है और जल्द सुधार न होने पर कड़े कदम उठाए जाएंगे।


















