राजगढ़ – भाजपा नगर मंडल ने मनाया पार्टी का स्थापना दिवस, वक्ताओं ने पार्टी के इतिहास के बारे में बताया, बड़ी संख्या में कार्यकर्ता रहे मौजूद

राजगढ़। भाजपा स्थापना दिवस भाजपा राजगढ़ नगर मंडल द्वारा राजगढ़ में स्थित महाराणा प्रताप राजगृहि वाटिका एवं पंडित दीनदयाल उपाध्याय परिसर भवन में मनाया गया।

कार्यक्रम की शुरुआत महाराणा प्रताप एवं पंडित दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया गया। इस दौरान उपस्थित वक्ताओं ने पार्टी की स्थापना से लेकर वर्तमान तक की यात्रा पर प्रकाश डाला।वक्ताओं ने कहा कि पार्टी के सिद्धांत ‘सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास’ के माध्यम से समाज के प्रत्येक वर्ग तक विकास की योजनाएं पहुंचाने का कार्य किया जा रहा है। कार्यक्रम के दौरान मंडल अध्यक्ष सोहन पटेल द्वारा वरिष्ठ नेताओं एवं पार्टी के एल्डरमैन कार्यकर्ताओं का सम्मान किया गया।

इस अवसर पर भाजपा के वरिष्ठ नेता ज्ञानेंद्र मूणत, गणेश शर्मा ,प्रफुल्ल रावल, मनोज माहेश्वरी , कमल यादव, गोपाल सोनी ,मुकेश कावड़िया, नरेश जैन, हेमलता मामा, डॉ बल बहादुर सिंह , मोहन प्रजापत, अंतिम ठाकुर, आशीष वैद्य, पंकज बारोड, रमेश राजपूत ,निलेश सोनी, चिंटू चौहान, पप्पू सिंह भूरिया, कन्हैयालाल कुमावत, मोती सिंह राठौड़ सहित अन्य कार्यकर्त्ता उपस्थित रहे। उक्त जानकारी भाजपा मीडिया प्रभारी धर्मेंद्र भंडारी ने दी।

Facebook
Twitter
WhatsApp
[the_ad id="80502"]

लेटेस्ट न्यूज़

राजगढ़ – पीएचई विभाग के कर्मचारियों को दूसरे विभागों में भेजने की तैयारी, मोहनखेड़ा में जिले के संयुक्त संगठन की बैठक में रणनीति तैयार, चरणबद्ध आंदोलन के साथ ही करेंगे प्रदेश स्तरीय विरोध प्रदर्शन

[the_ad id="80502"]

Related Post

सरदारपुर – हर्षोल्लास से मना विधायक प्रताप ग्रेवाल का जन्मदिन, बरमंडल में हुआ मुख्य आयोजन, हजारों कार्यकर्ता हुए शामिल, सरदारपुर में आयोजित कार्यक्रम में नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार हुए शामिल

Read More »
error: Content is protected !!