राजगढ़ में महिला मोर्चा का ‘आंगन मिलन’ कार्यक्रम संपन्न: केंद्रीय राज्यमंत्री ठाकुर हुई शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाली आंगनवाड़ी व आशा कार्यकर्ताओं का हुआ सम्मान

राजगढ़। भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा विधानसभा सरदारपुर द्वारा ‘संकल्प सेवा अभियान’ के अंतर्गत ‘आंगन मिलन’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान क्षेत्र की उत्कृष्ट कार्य करने वाली आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं, आशा कार्यकर्ताओं, सहायिकाओं एवं शासन की योजनाओं के हितग्राहियों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ केंद्रीय महिला एवं बाल विकास राज्यमंत्री सावित्री ठाकुर एवं अन्य अतिथियों द्वारा मां वाग्देवी (सरस्वती) के चित्र पर पूजन एवं दीप प्रज्वलन कर किया गया।

कार्यक्रम स्थल पर विभिन्न शासकीय विभागों द्वारा लगाई गई प्रदर्शनी का केंद्रीय राज्यमंत्री सावित्री ठाकुर ने अवलोकन किया। इसमें महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा पोषण आहार एवं मातृवंदन योजना पर आधारित प्रदर्शनी तथा ‘संघर्ष संकल्प सेवा सिद्धि के 25 वर्ष’ के अंतर्गत आदिम जाति कल्याण विभाग व शिक्षा विभाग के विद्यार्थियों द्वारा बनाई गई चित्रकला प्रदर्शनी शामिल रही। कार्यक्रम में भाजपा महिला मोर्चा जिला उपाध्यक्ष सीमा जैन ने स्वागत भाषण देते हुए क्षेत्र की नारीशक्ति, आंगनवाड़ी व आशा कार्यकर्ताओं के समर्पण एवं कर्मठता की सराहना की। भाजपा सेवा संकल्प अभियान के जिला संयोजक मनोज सोमानी ने प्रदेश के मुख्यमंत्री के संदेश का वाचन किया। वही आंगनवाड़ी केंद्र के बच्चों ने पोषण आहार के महत्व पर प्रस्तुति दी। प्रत्येक सेक्टर से उत्कृष्ट सेवा देने वाली कार्यकर्ताओं, सहायिकाओं और हितग्राहियों को मंच से उत्कृष्टता प्रमाण पत्र प्रदान किए गए। इस दौरान हितग्राहियों ने केंद्रीय राज्यमंत्री से सीधे संवाद कर अपने अनुभव साझा किए।

कार्यक्रम में सेवा संकल्प अभियान के जिला संयोजक मनोज सोमानी, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष प्रज्ञा ठाकुर, भाजपा महामंत्री राकेश पटेल, पूर्व विधायक वेलसिंह भूरिया, मंडल अध्यक्ष सोहन पटेल, आशीष जैन, मुकेश शर्मा, वरिष्ठ नेता राजेंद्र गर्ग, जिला पंचायत सदस्य गायत्री पुरोहित, जमना भूरिया, निर्मला हटीला, मनोज माहेश्वरी, रजनी जायसवाल, प्रीतम सिंह ठाकुर, पंकज बारोड़, दीपाली पांडे, रितु सोनी, नवीन बानिया, गोपाल सोनी, अनीता बानिया, मीनाक्षी राय खल्या, दीपिका ठाकुर, रमेश राजपूत, शुभम जोक्शन, सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

वहीं प्रशासनिक अधिकारियों में एसडीएम अजमेर सिंह गौड़, एसडीओपी विश्वदीप सिंह परिहार, तहसीलदार महेश सोलंकी व प्रशस्ति सिंह जमरा, टीआई समीर पाटीदार, परियोजना अधिकारी सत्यनारायण मकवाना एवं रीना कटारा विशेष रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम का सफल संचालन शिरीन कुरैशी ने किया।

Facebook
Twitter
WhatsApp
[the_ad id="80502"]

लेटेस्ट न्यूज़

राजगढ़ में सांस्कृतिक प्रस्तुतियों और जनसैलाब के साथ संपन्न हुई 39वीं धर्मयात्रा : ‘तारक मेहता’ फेम की अंजली को देखने उमड़ी भीड़, 50 से अधिक संस्थाओं ने किया यात्रा का स्वागत, देशभर के कलाकारों ने दी प्रस्तुतियां

[the_ad id="80502"]

Related Post

error: Content is protected !!