राजगढ़ – मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव पहुंचे मोहनखेड़ा जैन तीर्थ, पारणा महोत्सव में की सहभागिता

राजगढ़। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव रविवार को जैन तीर्थ मोहनखेड़ा पहुंचे, जहां उन्होंने श्री राज राजेंद्र जयंतसेन म्यूजियम जैन तीर्थ में आयोजित पारणा महोत्सव में सहभागिता की। मुख्यमंत्री तीर्थ पर लगभग 30 मिनट तक रुके।

कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने गच्छाधिपति आचार्य श्री नित्यसेन सूरीश्वरजी महाराज से आशीर्वाद प्राप्त किया। उपस्थित गुरुभक्तों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि भगवान महावीर ने “अहिंसा परमो धर्म” के सिद्धांत पर चलने का संदेश दिया है। उन्होंने अपने संबोधन में गुरु-शिष्य परंपरा के महत्व पर विस्तार से प्रकाश डाला। साथ ही आचार्य जयंतसेन सूरिश्वर जी महाराज के संदर्भ में कहा कि पुण्य सम्राट से उन्हें सदैव आशीर्वाद प्राप्त हुआ है और जब भी वे उज्जैन आए, उन्होंने उनके दर्शन-वंदन किए।

इस अवसर पर आचार्य श्री नित्यसेन सूरिश्वरजी महाराज ने सीएम की प्रशंसा करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री बनने से पहले भी इनका जैन समाज के कार्यक्रमों सहभागिता रही है। मध्य प्रदेश के कैबिनेट मंत्री ने भी अपने विचार रखें। सीएम का म्यूजियम तीर्थ की ओर से बहुमान किया।

अल्प समय के इस दौरे में मुख्यमंत्री ने मोहनखेड़ा तीर्थ स्थित दादा गुरुदेव श्री राजेन्द्र सूरीश्वरजी महाराजा के मंदिर में दर्शन-वंदन किए। इसके बाद उन्होंने गच्छाधिपति आचार्य श्री हितेशचंद्र सूरीश्वरजी महाराज एवं आचार्य श्री लेखेंद्र सूरीश्वरजी महाराज से भी आशीर्वाद लिया। इस दौरान ट्रस्ट मंडल द्वारा मुख्यमंत्री का सम्मान किया गया। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री के साथ कैबिनेट मंत्री चैतन्य कश्यप भी उपस्थित रहे। दर्शन एवं कार्यक्रम में शामिल होने के बाद मुख्यमंत्री हेलीकॉप्टर से इंदौर के लिए रवाना हो गए।

Facebook
Twitter
WhatsApp
[the_ad id="80502"]

लेटेस्ट न्यूज़

मोहनखेड़ा में दादा गुरुदेव पर आधारित फिल्म ‘युग सारथी’ का मुहूर्त संपन्न : राजेंद्र सूरीश्वरजी के जीवन पर बनेगी फिल्म, भरतपुर में जन्म से लेकर मोहनखेड़ा तक की आध्यात्मिक यात्रा पर्दे पर दिखेगी

[the_ad id="80502"]

Related Post

मोहनखेड़ा में दादा गुरुदेव पर आधारित फिल्म ‘युग सारथी’ का मुहूर्त संपन्न : राजेंद्र सूरीश्वरजी के जीवन पर बनेगी फिल्म, भरतपुर में जन्म से लेकर मोहनखेड़ा तक की आध्यात्मिक यात्रा पर्दे पर दिखेगी

Read More »
error: Content is protected !!