राजगढ़ – स्वर्गीय राजा प्रेमसिंह दत्तिगांव की स्मृति में कल होगा अखिल भारतीय विराट कवि सम्मेलन का आयोजन

राजगढ़। स्वर्गीय राजा प्रेमसिंह दत्तीगांव (पूर्व विधायक बदनावर ) के 24 वे पुण्य स्मरण पर कल 22 मई शुक्रवार को अखिल भारतीय विराट कवि सम्मेलन का आयोजन होगा। कवि सम्मेलन नया बस स्टैंड पर रात्रि 9 बजे से प्रारंभ होगा। जिसमें देश के कई प्रख्यात कवि काव्य पाठ करेंगे।

इस कवि सम्मेलन में कवि प्रताप फौजदार लाफ्टर चैंपियन आगरा, शशि श्रीवास्तव श्रेया राष्ट्रीय कवयित्री लखनऊ, डॉ.आदित्य जैन हास्य एवं वायरल कवि नई दिल्ली, विपुल विद्रोही राष्ट्रीय मंच संचालक डूंगरपुर, कानू पंडित हास्य हंगामा नाथद्वारा, कुलदीपसिंह रंगीला हास्य सम्राट देवास, प्रियंका मिश्रा श्रृंगार रस कटनी एवं मुकेश मोलवा राष्ट्रीय कवि इंदौर शामिल होंगे।

आयोजन दत्तीगांव ग्रुप एवं दत्तीगांव मित्र मंडल राजगढ़ द्वारा आयोजित किया जा रहा है। जिसमें अतिथि के रूप में केंद्रीय राज्यमंत्री सावित्री ठाकुर, भाजपा जिलाध्यक्ष निलेश भारती, पूर्व कैबिनेट मंत्री राजवर्धन सिंह दत्तीगांव, पूर्व मंडी अध्यक्ष हर्षवर्धन सिंह दत्तीगांव आदि शामिल होंगे।उक्त जानकारी कार्यक्रम संयोजक अशोक भंडारी ने दी।

Facebook
Twitter
WhatsApp
[the_ad id="80502"]

लेटेस्ट न्यूज़

राजगढ़ – पीएचई विभाग के कर्मचारियों को दूसरे विभागों में भेजने की तैयारी, मोहनखेड़ा में जिले के संयुक्त संगठन की बैठक में रणनीति तैयार, चरणबद्ध आंदोलन के साथ ही करेंगे प्रदेश स्तरीय विरोध प्रदर्शन

[the_ad id="80502"]

Related Post

error: Content is protected !!