सरदारपुर के छात्र केशव कमेडिया ने देश में हासिल की 10वीं रैंक : विधायक प्रताप ग्रेवाल ने घर पहुँचकर दी बधाई, कहा- केशव की उपलब्धि क्षेत्र के विद्यार्थियों के लिए बनेगी प्रेरणा का केंद्र

सरदारपुर। नगर के होनहार छात्र केशव कमेडिया पिता दिनेश कमेडिया ने राष्ट्रीय स्तर की एनआईटी एमसीए एंट्रेंस टेस्ट 2026 में पूरे भारत में 10वीं रैंक प्राप्त कर क्षेत्र सहित पूरे मध्य प्रदेश का नाम देश में रोशन किया है। केशव की इस ऐतिहासिक और अभूतपूर्व सफलता पर क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक प्रताप ग्रेवाल ने छात्र के निवास स्थान पर पहुँचकर केशव एवं उनके पूरे परिवार को मिठाई खिलाई। विधायक ग्रेवाल ने केशव को पुष्पगुच्छ भेंट कर उज्ज्वल भविष्य की कामना की और इस गौरवमयी उपलब्धि के लिए पूरे परिवार को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दीं।

कड़ी मेहनत और लगन का परिणाम –
इस अवसर पर विधायक प्रताप ग्रेवाल ने कहा कि केशव की यह सफलता उसकी कड़ी मेहनत, अटूट लगन और माता-पिता के संस्कारों का प्रेरणादायी परिणाम है। ग्रामीण परिवेश से निकलकर राष्ट्रीय स्तर की अत्यंत कठिन परीक्षा में टॉप 10 में स्थान बनाना कोई साधारण बात नहीं है। केशव ने साबित कर दिया कि यदि हौसले बुलंद हों, तो कोई भी लक्ष्य असंभव नहीं है। केशव की यह उपलब्धि क्षेत्र के अन्य छात्र-छात्राओं के लिए भी प्रेरणा का केंद्र बनेगी।भविष्य के लिए मंगलकामनाएँ केशव की इस शानदार सफलता पर पूरे सरदारपुर क्षेत्र में हर्ष का माहौल है। विभिन्न जनप्रतिनिधियों, गणमान्य नागरिकों और शुभचिंतकों ने भी केशव को बधाई संदेश भेजे हैं। ईश्वर से प्रार्थना है कि केशव इसी तरह शिक्षा के क्षेत्र में नए कीर्तिमान स्थापित करते रहें और निरंतर सफलता की ऊंचाइयों को छुएं।

इस अवसर पर प्रमोद राज जैन, संजय कुमार जैन, संजय जायसवाल, सोनू पंवार, राकेश शर्मा, ब्रजेश ग्रेवाल, जीवन गिरवाल सहित अन्य उपस्थित रहे। उक्त जानकारी विधायक कार्यालय से धीरज पाटीदार द्वारा दी गई।

Facebook
Twitter
WhatsApp
[the_ad id="80502"]

लेटेस्ट न्यूज़

सरदारपुर क्षेत्र में 5 घंटे के दौरे पर रहे कलेक्टर राजीव रंजन मीना : विकास कार्यों की जमीनी हकीकत परखी, छात्रावास, ITI कॉलेज और सिविल अस्पताल का किया निरीक्षण, व्यवस्थाओं में सुधार हेतु दिए निर्देश

[the_ad id="80502"]

Related Post

राजगढ़ – दो दशक पुरानी जल निकासी समस्या का मिला अस्थायी समाधान, जल्द बनेगी स्थायी नाली, नगर परिषद की त्वरित कार्रवाई से शुरू हुई पानी की निकासी, जनहित में प्लॉट मालिक ने तोड़ी बाउंड्री वॉल

Read More »
error: Content is protected !!