सरदारपुर। पर्यावरण संरक्षण गतिविधि राजगढ़ खंड द्वारा मां माही नदी तट सरदारपुर पर स्वच्छता अभियान का आयोजन किया गया। अभियान का उद्देश्य जनमानस में स्वच्छता एवं पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा प्लास्टिक मुक्त भारत के निर्माण हेतु जनभागीदारी सुनिश्चित करना था।
इस अवसर पर राजगढ़ खंड की टोली एव सरदारपुर शाखा के स्वयंसेवको द्वारा माही तट क्षेत्र में स्वच्छता कार्य करते हुए प्लास्टिक एवं अन्य अपशिष्ट पदार्थों का संग्रहण कर उनका उचित निस्तारण किया गया। उपस्थित कार्यकर्ताओं एवं नागरिकों ने पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए स्वच्छ एवं प्लास्टिक मुक्त भारत के निर्माण हेतु संकल्प लिया। पर्यावरण संरक्षण केवल एक अभियान नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक का नैतिक दायित्व है। प्रकृति एवं जल स्रोतों की स्वच्छता बनाए रखने से ही भावी पीढ़ियों के लिए सुरक्षित एवं स्वस्थ पर्यावरण सुनिश्चित किया जा सकता है।

इस अवसर पर राजगढ़ खंड की टोली ने आमजन से अपील की कि वे एकल उपयोग प्लास्टिक का प्रयोग कम करें तथा अपने आसपास स्वच्छता बनाए रखने में सक्रिय सहयोग प्रदान करें।

















