सरदारपुर सिविल अस्पताल में एक वर्ष से बंद पड़ा ऑक्सीजन प्लांट हुआ आरंभ, BMO डॉ. सचिन द्विवेदी के प्रयासों को मिली सफलता

आपातकालीन द्वार पर रैंप निर्माण के लिए CMHO को लिखा पत्र

सरदारपुर। पिछले एक पखवाड़े से सिविल अस्पताल की व्यवस्थाओं में व्यापक सुधार देखने को मिला हैं। अस्पताल के प्रभारी बीएमओ डाॅ. सचिन द्विवेदी ने 15 दिनो के कार्यकाल में सिविल अस्पताल की कई जटिल समस्याओं को त्वरित निराकरण कर बता साबित कर दिया कि यदि मन में सेवा का जज्बा हो तो कोई भी कार्य असंभव नही है।

मरीजों के लिए वार्ड में कूलर-एसी की व्यवस्था करना हो या फिर अस्पताल में ब्लड बैंक का पुनः आरंभ करवाना हो, यह कार्य ऐसे थे जिसके लिए सिर्फ निर्देशो का पालन करवाना था। वही विधायक प्रताप ग्रेवाल के द्वारा अस्पताल को दी गई ऑक्सीजन प्लांट की सौगात नवीन सिविल अस्पताल में शिफ्ट होने के बाद करीब एक वर्ष से बंद थी लेकिन प्रभारी बीएमओ डाॅ. सचिन द्विवेदी ने अपने छोटे से कार्यकाल के में ऑक्सीजन प्लांट को भी आरंभ करवा दिया हैं। डाॅ. द्विवेदी ने चर्चा के दौरान बताया की ऑक्सीजन प्लांट आरंभ करवाकर उसकी टेस्टिंग भी की जा चुकी है। वार्ड में बेड तक ऑक्सीजन पहुंच चुकी है तथा प्रेशर भी सही आ रहा है।

डाॅ. सचिन द्विवेदी ने बताया की मरीजों की सेवा करने का जज्बा दिल में था इसलिए किसी भी कार्य को पुरा करने मे कोई परेशानी नही आई। वही आपातकालीन द्वार पर रैंप व रेलिंग के लिये सीएमएचओ को पत्र लिखा गया है इस समस्या का भी जल्द समाधान हो जायेगा।

हालांकि सिविल अस्पताल की सेहत वाकई में दुरस्त करना है तो प्रभारी बीएमओ को कर्मचारीयो की समय पर उपस्थिति पर भी ध्यान देना होगा। क्योंकि यह सिविल अस्पताल के सफल संचालन में मील का पत्थर है। साथ ही पोस्टमार्टम रूम भी बन जाए तो एक और बडी समस्या का समाधान होकर बडी उपलब्धि होगा। क्योंकि वर्तमान में पुराने भवन के ड्रेसिंग रूम में ही पोस्टमार्टम किए जा रहे है।

Facebook
Twitter
WhatsApp
[the_ad id="80502"]

लेटेस्ट न्यूज़

मोहनखेड़ा में दादा गुरुदेव पर आधारित फिल्म ‘युग सारथी’ का मुहूर्त संपन्न : राजेंद्र सूरीश्वरजी के जीवन पर बनेगी फिल्म, भरतपुर में जन्म से लेकर मोहनखेड़ा तक की आध्यात्मिक यात्रा पर्दे पर दिखेगी

[the_ad id="80502"]

Related Post

मोहनखेड़ा में दादा गुरुदेव पर आधारित फिल्म ‘युग सारथी’ का मुहूर्त संपन्न : राजेंद्र सूरीश्वरजी के जीवन पर बनेगी फिल्म, भरतपुर में जन्म से लेकर मोहनखेड़ा तक की आध्यात्मिक यात्रा पर्दे पर दिखेगी

Read More »
error: Content is protected !!