जामपाड़ा में दो बालिकाओं की मौत का मामला: हत्या नहीं कुछ और है वजह, पुलिस आज करेगी बड़ा खुलासा

सरदारपुर। राजोद थाना क्षेत्र के ग्राम जामपाड़ा में सोमवार देर शाम पानी के हौज के पास 2 बालिकाओं के शव मिलने के मामले में पुलिस लगभग मामले की तह तक पहुंच गई हैं। बताया जा रहा है कि पुलिस जल्द ही इस पूरे मामले का खुलासा करेगी।

जानकारी के मुताबिक ग्राम जामपाड़ा में 5 ओर 4 वर्ष की 2 बालिको के शव गांव में ही पानी के हौज के पास मिली थी। दोनों बालिको के देर शाम तक घर पर नही दिखाई देने पर उनके परिजनों ने तलाश शुरू की थी। घटना कि सूचना मिलते ही सोमवार रात करीब 8 बजे पुलिस मौके पर पहुंची थी। वही इस घटना को सोमवार को दिन में गांव में ही हुए एक झगड़े से जोड़कर देखा जा रहा था तथा बालिको की हत्या करने की बात कही जा रही थी।

मामले की गंभीरता को देखते हुए धार एसपी सचिन शर्मा भी देर रात घटनास्थल पर पहुँचे थे। एसपी शर्मा ने एसडीओपी विश्वदीप सिंह परिहार समेत मौके पर मौजूद पुलिस अधिकारियों से चर्चा कर घटना के वास्तविक कारणो का पता करने के निर्देश दिए थे। एसपी के निर्देशों के परिपालन में पुलिस मामले की तह तक पहुंच चुकी हैं।

पुलिस सूत्रों के अनुसार यह पूरा मामला हत्या का ना होकर अन्य ही कारण सामने आए हैं। इस पूरे मामले का आज मंगलवार दोपहर तक संभवतः पुलिस खुलासा कर सकती हैं।

Facebook
Twitter
WhatsApp
[the_ad id="80502"]

लेटेस्ट न्यूज़

[the_ad id="80502"]

Related Post

error: Content is protected !!