स्कूल के पास कचरे का ढेर से फैली दुर्गंध से 6 छात्राओं की बिगड़ी तबीयत : राजोद में तेज बदबू से कक्षाओं में बैठी छात्राओं का दम घुटने लगा, तीन अस्पताल में भर्ती

सरदारपुर। राजोद में विद्यालय परिसर के ठीक समीप डंप किए गए कचरे से उठने वाली भीषण दुर्गंध के कारण छह छात्राओं की अचानक तबीयत बिगड़ गई। सांस लेने में गंभीर तकलीफ, घबराहट और उल्टी की शिकायत के बाद उन्हें तत्काल नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया, जहाँ स्थिति गंभीर होने पर तीन छात्राओं को अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा।

क्लासरूम तक फैली सड़े कचरे की बदबू
जानकारी के अनुसार, स्कूल के बेहद करीब लंबे समय से कचरा फेंका जा रहा है। हालिया बारिश और उमस के कारण कचरे में सड़न पैदा हो गई, जिससे आसपास का पूरा क्षेत्र जहरीली और दूषित हवा की चपेट में आ गया। सोमवार को पढ़ाई के दौरान हवा के झोंके के साथ आई तेज बदबू से कक्षाओं में बैठी छात्राओं का दम घुटने लगा। स्थिति बिगड़ते ही स्कूल प्रबंधन ने तत्परता दिखाते हुए सभी प्रभावित छात्राओं को राजोद के शासकीय अस्पताल में भर्ती कराया।

घटना की जानकारी मिलते ही आक्रोशित परिजन और ग्रामीण बड़ी संख्या में स्कूल व अस्पताल पहुंच गए। ग्रामीणों का आरोप है कि स्कूल के पास कचरा डालने के खिलाफ वे कई बार ग्राम पंचायत और स्थानीय प्रशासन से गुहार लगा चुके हैं, लेकिन जिम्मेदारों ने कोई सुध नहीं ली। लोगों का कहना है कि प्रशासन की इसी उदासीनता और लापरवाही के चलते आज मासूमों के साथ इस तरह की घटना हुई है।

डॉक्टरों की देखरेख में चल रहा इलाज-
अस्पताल के चिकित्सकों के अनुसार, सड़े हुए कचरे से निकलने वाली जहरीली गैस और दूषित हवा के संपर्क में आने से छात्राओं को रेस्पिरेटरी डिस्ट्रेस हुआ था। फिलहाल, तीनों भर्ती छात्राओं की हालत खतरे से बाहर और नियंत्रण में है।

Facebook
Twitter
WhatsApp
[the_ad id="80502"]

लेटेस्ट न्यूज़

[the_ad id="80502"]

Related Post

सरदारपुर विधानसभा को मिली सड़क कनेक्टिविटी की सौगात: 4 ग्रामीण सड़कों को स्वीकृति, टेंडर प्रक्रिया शुरू, विधायक ग्रेवाल ने कहा- प्रत्येक गांव और मजरे-टोले तक पक्की सड़क पहुंचाना प्राथमिकता

Read More »
error: Content is protected !!