जोलाना में टंट्या मामा की मूर्ति खंडित करने का मामला : विधायक प्रताप ग्रेवाल के नेतृत्व में कलेक्टर व एसपी से मिले आदिवासी समाजजन, कार्रवाई की रखी मांग

सरदारपुर। ग्राम जोलाना में अमर शहीद टंट्या मामा की प्रतिमा को असामाजिक तत्वों द्वारा खंडीत करने को लेकर आदिवासी समाज में आक्रोश बढ़ता जा रहा है। इस मामले को लेकर विधायक प्रताप ग्रेवाल के नेतृत्व में आदिवासी समाज द्वारा सरदारपुर थाने पर ज्ञापन सौपकर टंट्या मामा की प्रतिमा को खंडीत करने वालों के विरूद्ध कार्रवाई की मांग की थी। लेकिन कोई कार्रवाई नही होने के बाद बुधवार को विधायक प्रताप ग्रेवाल के नेतृत्व में आदिवासी समाजजनों ने धार में कलेक्टर राजीव रंजन मीना और एसपी सचीन शर्मा से मुलाकात कर आवेदन सौपा।

आवेदन में बताया कि ग्राम जोलाना स्थित आदिवासी क्रांतिकारी टंट्या मामा की मूर्ति को अज्ञात असामाजिक तत्वों द्वारा जानबूझकर खंडित कर दिया गया है। इस कृत्य से क्षेत्र के सर्वसमाजजनो की धार्मिक भावनाओं को गहरी ठेस पहुँची है तथा क्षेत्र में आक्रोश एवं तनाव की स्थिति उत्पन्न हो गई है। यह कृत्य समाज में वैमनस्य फैलाने एवं कानून-व्यवस्था को प्रभावित करने का प्रयास प्रतीत होता है। घटना की निष्पक्ष एवं त्वरित जांच कराई जाए। 24 घंटे से अधिक समय बीत जाने के बाद भी पुलिस प्रशासन द्वारा मुर्ति खंडित करने वाले अज्ञात व्यक्ति को अभी तक गिरफ्तार नही किया गया जिससे क्षेत्र मे आक्रोश है। आवेदन सौपकर मांग की गई कि, मुर्ति खंडित करने वाले असामाजिक तत्वो पर शीघ्र कार्यवाही कर उनकी पहचान कर उन्हे गिरफ्तार किया जावे एवं खंडित प्रतिमा को पुनः स्थापित करने हेतु आवश्यक कार्यवाही की जाए जिससे क्षेत्र मे शांति बहाल हो सके।

इस दौरान विधायक प्रताप ग्रेवाल सहित आदिवासी समाज के भारत सिंह खराड़ी, जीवन गिरवाल, बालूसिंह बारिया, भरत सिंगार, विजय सिंह चोपड़ा, रवि निनामा, रोहित कामदार, रणछोड़ मेड़ा, मनीष भार्गव, सोहन कटारिया, संजय मालवीय, सुखलाल चौहान, रोहित कामदार, लक्ष्मण सहित अनेक समाजजन मौजूद रहें।

Facebook
Twitter
WhatsApp
[the_ad id="80502"]

लेटेस्ट न्यूज़

[the_ad id="80502"]

Related Post

error: Content is protected !!