राजगढ़ में लालबाई फूलबाई माता मंदिर आदिवासी समाज सेवा समिति ट्रस्ट की बैठक संपन्न : वसुनिया अध्यक्ष व मकवाना बने उपाध्यक्ष, कार्यकारिणी का भी हुआ विस्तार

राजगढ़। लालबाई फूलबाई माता मंदिर आदिवासी समाज सेवा समिति ट्रस्ट की बैठक शनिवार को आयोजित की गई। बैठक में ट्रस्ट के पदाधिकारी, सदस्य, समाज के वरिष्ठजन एवं बड़ी संख्या में युवा उपस्थित रहे।
बैठक में महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए यह तय किया गया कि समाज में अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, कोषाध्यक्ष एवं सचिव पद हर वर्ष बदले जाएंगे, ताकि समिति के प्रत्येक सदस्य को सेवा का अवसर मिल सके और कार्यकारिणी में सभी की सक्रिय भागीदारी बनी रहे। इस दौरान ट्रस्ट के पूर्व अध्यक्ष करण सिंह खराड़ी का माला पहनाकर सम्मान किया गया।

बैठक में सर्वसम्मति से नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। इसमें अध्यक्ष पद पर रमेश पूनमचंद वसुनिया, उपाध्यक्ष पद पर इंदरसिंह मकवाना एवं कमल सिंह मावी, कोषाध्यक्ष पद पर सागर भूरिया तथा सचिव पद पर प्रकाश राठौड़ को निर्वाचित किया गया। साथ ही सहायक सचिव के रूप में राजकुमार मकवाना को जिम्मेदारी सौंपी गई।
बैठक में उपस्थित सदस्यों में किशन सिंगार, विजय भूरिया, कालू सिंह सिंगार, गेंदु भाबर, पवन, रोहित, सोनू, पार्षद राजेश गुंडिया पार्षद, पार्षद प्रतिनिधि बलराम मकवाना, बंसीलाल, रमेश मकवाना, मुकेश सिंगार, कैलाश भाबर, संतोष भाबर, घनश्याम सिंगार, विशाल भूरिया सहित बड़ी संख्या में समाजजन मौजूद रहे। जानकारी ट्रस्ट के मीडिया प्रभारी राकेश बारिया द्वारा दी गई।

Facebook
Twitter
WhatsApp
[the_ad id="80502"]

लेटेस्ट न्यूज़

[the_ad id="80502"]

Related Post

error: Content is protected !!