राजगढ़ में होटल के कमरे में पटाखों का अवैध भंडार : पुलिस ने छिपाकर रखे 9 क्विंटल पटाखे किए जब्त, बिना लाइसेंस के हो रहा था भंडारण, होटल संचालक के खिलाफ प्रकरण दर्ज

राजगढ़। दीपावली के मद्देनजर अवैध रूप से पटाखों का भंडारण करने वालों के खिलाफ पुलिस ने सख्त कार्रवाई शुरू कर दी है। इसी कड़ी में राजगढ़ थाना पुलिस ने इंदौर-अहमदाबाद फोरलेन स्थित एक होटल में छापा मारकर 9 क्विंटल अवैध पटाखे बरामद किए हैं। जप्त किए गए पटाखों की कुल कीमत करीब 2 लाख 80 हजार रुपए बताई जा रही है। पुलिस अधीक्षक सचिन शर्मा के निर्देशन और एसडीओपी विश्वदीप सिंह परिहार के मार्गदर्शन में यह कार्रवाई की गई।

पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि फोरलेन पर स्थित एक होटल के कमरे में भारी मात्रा में विस्फोटक सामग्री (पटाखे) छुपकर रखी गई है और आरोपी इन्हें बेचने की फिराक में है। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी समीर पाटीदार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मौके पर दबिश दी। तलाशी के दौरान होटल के एक कमरे से 50 कार्टन बॉक्स मिले, जिनमें कुल 9 क्विंटल पटाखे भरे हुए थे।

सुरक्षा के कोई इंतजाम नहीं, लाइसेंस भी नहीं मिला –
जांच के दौरान पुलिस ने होटल संचालक विकास पिता मोहनलाल सोलंकी, उम्र 30 वर्ष से पटाखों के भंडारण और बिक्री से जुड़े वैध लाइसेंस व दस्तावेज मांगे, लेकिन वह कोई भी कागजात पेश नहीं कर सका। पुलिस की जांच में यह बात सामने आई कि आरोपी द्वारा बिना किसी सुरक्षा मानकों के पटाखों का भंडारण किया गया था। होटल के उस कमरे या आसपास आग से बचाव के लिए अग्निशमन यंत्र (फायर एक्सटिंग्विशर), पानी या रेत तक की कोई व्यवस्था नहीं थी, जिससे आसपास के लोगों की जान को बड़ा खतरा हो सकता था। पुलिस ने मौके से सारा माल जब्त कर लिया है। आरोपी विकास सोलंकी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की सुसंगत धाराओं और विस्फोटक अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज कर लिया गया है। पुलिस मामले में पूछताछ और विवेचना कर रही है।

Facebook
Twitter
WhatsApp
[the_ad id="80502"]

लेटेस्ट न्यूज़

राजगढ़ में माताजी मंदिर में शारदीय नवरात्रि की धूम : श्री गणपति अम्बिका युवा मंच द्वारा मनाया जा रहा नवरात्रि महोत्सव, 19 अक्टूबर को 1 लाख से अधिक बत्तियों से होगी भव्य महाआरती, अष्टमी और नवमी पर खुलेंगे मां कामाख्या कालिका के पट

[the_ad id="80502"]

Related Post

राजगढ़ में माताजी मंदिर में शारदीय नवरात्रि की धूम : श्री गणपति अम्बिका युवा मंच द्वारा मनाया जा रहा नवरात्रि महोत्सव, 19 अक्टूबर को 1 लाख से अधिक बत्तियों से होगी भव्य महाआरती, अष्टमी और नवमी पर खुलेंगे मां कामाख्या कालिका के पट

Read More »

मोहनखेड़ा में दादा गुरुदेव पर आधारित फिल्म ‘युग सारथी’ का मुहूर्त संपन्न : राजेंद्र सूरीश्वरजी के जीवन पर बनेगी फिल्म, भरतपुर में जन्म से लेकर मोहनखेड़ा तक की आध्यात्मिक यात्रा पर्दे पर दिखेगी

Read More »
error: Content is protected !!