सरदारपुर। इंदौर-अहमदाबाद फोरलेन पर खरेली घाट में एक यात्री बस व कंटेनर में भिड़ंत हो गई। हादसे में कुछ यात्रियों को चोट आई है। घटना के बाद अफरा-तफरा भी मच गई थी। अमझेरा थाना पुलिस ने मौके पर पहुँचकर फोरलेन पर यातायात सुचारू करवाया।

जानकारी के मुताबिक शुक्रवार सुबह इंदौर से झाबुआ की और जा रही यात्री बस क्रमांक MP 45 ZG 9950 की अमझेरा थाना क्षेत्र अंतर्गत खरेली घाट में सामने से आ रहे कंटेनर क्रमांक RJ 42 GA 2920 से भिड़ंत हो गई। हादसे के बाद बस रोड़ से नीचे उतर गई। बस में मौजूद यात्रियों में अफरा तफरी मच गई। हादसे में बस में सवार 3 यात्रियों को चोट आई है वही कंटेनर चालक घायल हुआ है। सभी को उपचार हेतु अस्पताल भेजा गया हैं। बताया जा रहा है कि फोरलेन रोड़ के कट पर एक डंपर टर्न लेते हुए अचानक बस के सामने आ गया था। इसी के चलते बस का संतुलन बिगड़ गया तथा बस सामने आ रहे कंटेट से जा भीड़ी। हालांकि अमझेरा थाना पुलिस घटना की जांच में जुट गई हैं।
अमझेरा थाना प्रभारी राजू मकवाना ने बताया कि हादसे की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे थे। बस व कंटेनर में भिड़ंत हुई हैं। घायलों को अस्पताल भेजा गया है। तथा फोरलेन पर यातायात सुचारू करवाया गया हैं।


















