सरदारपुर। खरीफ फसल सीजन 2025 मे अत्यधिक वर्षा एवं प्राकृतिक आपदा से खराब हुई सोयाबीन, मक्का सहित अन्य फसलो के लिए सरदारपुर विधानसभा मे किसानो के बीमा क्लेम पास हुए है।
सरदारपुर विधानसभा में 5 करोड 50 लाख रूपये की बीमा क्लेम की राशि किसानो को प्राप्त हुई है जो किसानो के संघर्ष की बडी जीत है। वर्ष 2025 मे खरीफ की सोयाबीन, मक्का सहित अन्य फसल अत्यधिक वर्षा एवं प्राकृतिक आपदा से खराब होने पर सरदारपुर विधायक प्रताप ग्रेवाल के नैतृत्व मे कांग्रेस पार्टी द्वारा 10 सितंबर 2025 को केन्द्रीय कृषि मंत्री एवं मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री के नाम पर सरदारपुर मे ज्ञापन सौंपकर किसानो की खराब हुई खरीफ की फसलो का उचित सर्वे कर फसल बीमा प्रदान करने की मांग रखी थी।
विधायक प्रताप ग्रेवाल द्वारा दिनांक 24 फरवरी 2026 को विधानसभा प्रश्न लगाकर एवं शून्यकाल के माध्यम से किसानो को फसल बीमा प्रदान करने की आवाज को मध्यप्रदेश विधानसभा मे मजबूती से उठाया गया था जिसके परिणामस्वरूप सरदारपुर विधानसभा के किसानो को 5 करोड 50 लाख रूपये की राशि खरीफ की फसल के फसल बीमा के रूप मे मिली है। विधायक प्रताप ग्रेवाल के प्रयासो से फसल बीमा की राशि मिलने पर किसानो ने आभार व्यक्त किया हैं। उक्त जानकारी विधायक कार्यालय से विष्णु चौधरी द्वारा दी गई।

















