सरदारपुर। ग्राम जोलाना स्थित आदिवासी क्रांतिकारी टंट्या मामा की मूर्ति को अज्ञात असामाजिक तत्वों द्वारा खंडित कर दिया गया। इस मामले में अज्ञात आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर कांग्रेस व आदिवासी समाज संगठनों द्वारा सरदारपुर में अंबेडकर चौराहे पर गुरुवार से क्रमिक धरना आंदोलन शुरू किया गया।
96 घंटे से अधिक समय बीत जाने के बाद भी पुलिस प्रशासन द्वारा मुर्ति खंडित करने वाले अज्ञात व्यक्ति को अभी तक गिरफ्तार नही किया गया, इस घटना से आक्रोशित होकर धरने को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि यह कृत्य केवल एक मूर्ति को तोड़ने का मामला नहीं, बल्कि समाज की आस्था और भावनाओं पर सीधा और सुनियोजित प्रहार है। असामाजिक तत्व क्षेत्र का माहौल खराब करने का प्रयास कर रहे हैं। प्रशासन की यह निष्क्रियता बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। इस घटना से पूरे क्षेत्र समाज जिले, में गहरा रोष और आक्रोश व्याप्त है।
घटना के विरोध में आज संगठन समिति का नाम, के बैनर तले सैकड़ों लोगों ने धरने का स्थान, पर शांतिपूर्ण धरना-प्रदर्शन किया गया। इस दौरान क्षेत्रिय विधायक प्रताप ग्रेवाल, अभिभाषक दिनेश बैरागी, नगर परिषद सरदारपुर पूर्व अध्यक्ष ब्रजेश ग्रेवाल, यूथ कांग्रेस अध्यक्ष दिनेश चैधरी, नगर परिषद सरदारपुर उपाध्यक्ष शैलेन्द्र चैहान, नगर परिषद राजगढ उपाध्यक्ष दिपक जैन, पार्षद संजय जायसवाल पुष्कर ग्रेवाल बोदली, सरपंच नानूराम, मोहित जाट, श्रवण जाट, गजराज भुरिया, भारतसिंह खराडी, जीवन ग्रेवाल, भारतसिंगार, बालुसिंह बारिया, महेश, पप्पु कटारा, जगदीश डाबे, सहित अनेक ग्रामीण मौजूद रहे।


















