राजगढ़ के 13 मंदिरों में भागवत कथा महोत्सव की तैयारी : सर्वसमाज की बैठक में तय हुई धार्मिक आयोजनों की रूपरेखा, 26 को निकलेगी धर्मयात्रा

राजगढ़। नगर के 13 सनातन मंदिरों में आयोजित होने वाले श्रीमद्भागवत कथा महोत्सव को भव्य और ऐतिहासिक बनाने के लिए सर्वसमाज एकजुट हो गया है। गुरुवार शाम श्री चारभुजा मंदिर में श्री चारभुजा युवा मंच के तत्वावधान में सर्वसमाज की एक अहम बैठक संपन्न हुई। बैठक में सभी 13 मंदिरों के प्रतिनिधि, समाज प्रमुख और मंच के पदाधिकारी शामिल हुए।

बैठक में आयोजनों की रूप रेखा तय की गई जिसमें। जिसमें निर्णय लिया गया कि 22 सितंबर को सामूहिक डोल ग्यारस यात्रा निकाली जाएगी, 23 सितंबर को भगवान श्रीकृष्ण जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में भव्य जुलूस निकलेगा, 26 सितंबर को विशाल श्रीमद्भागवत सनातन धर्मयात्रा निकाली जाएगी, जिसमें सभी कथा व्यास (पुराणी) एक ही सुसज्जित रथ पर विराजित रहेंगे।

बैठक के दौरान सोशल मीडिया पर सनातन धर्म और समाज के खिलाफ प्रसारित होने वाली भ्रामक व आपत्तिजनक पोस्ट पर भी गहरी चिंता जताई गई। सभी समाज प्रमुखों और वरिष्ठजनों ने ऐसी गतिविधियों पर कड़ी निगरानी रखने और माहौल बिगाड़ने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई कराने पर सर्वसम्मति जताई।

बैठक में ज्योतिषाचार्य पुरुषोत्तमजी भारद्वाज ने संबोधित करते हुए कहा कि धार्मिक आयोजनों के माध्यम से सर्वसमाज में एकता, सद्भाव और सनातन संस्कृति का संदेश पहुंचाना मुख्य उद्देश्य है।

इस अवसर पर मंच संरक्षक कैलाश माहेश्वरी, धारासिंह चौहान, अध्यक्ष कृष्णा बारोड़, नवीन बानिया, मुकेश माहेश्वरी, मोतीसिंह राठौर, द्वारकाप्रसाद काग, धर्मेंद्र कुमेड़िया, रमेश बारोड़, नारायण वैष्णव, मांगीलाल यादव, परमानंद सेन, सुनील माली, गोपाल माहेश्वरी, घनश्याम सोलंकी, दुर्गाप्रसाद सोलंकी, राकेश सोलंकी, महेश राठौर और रवि पंवार सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन मनोज माहेश्वरी ने किया एवं आभार महासचिव सुजीत ठाकुर ने व्यक्त किया।

Facebook
Twitter
WhatsApp
[the_ad id="80502"]

लेटेस्ट न्यूज़

[the_ad id="80502"]

Related Post

error: Content is protected !!