राजगढ़। श्रीचारभुजा युवा मंच ने आगामी 26 सितंबर को निकलने वाली सनातन धर्मयात्रा को लेकर सहयोग राशि संग्रहण अभियान शुरू कर दिया है। अभियान के पहले दिन सोमवार को मंच के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने नगर के मुख्य चौपाटी से पुराने बस स्टैंड क्षेत्र के दानदाताओं और सहयोगियों तक पहुंचकर राशि संग्रहित की। मंच ने आगामी 15 दिनों में संग्रहण कार्य पूरा करने का लक्ष्य रखा है।
मंच अध्यक्ष कृष्णा बारोड़ ने बताया कि धर्मनगरी राजगढ़ में इस वर्ष सनातन आस्था का अनूठा संगम देखने को मिलेगा। नगर के 13 सनातन मंदिरों में एक साथ श्रीमद्भागवत कथा महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। कथा महोत्सव के दौरान विभिन्न धार्मिक आयोजन होंगे। समापन अवसर पर 26 सितंबर को भव्य धर्मयात्रा निकाली जाएगी। धर्मयात्रा की तैयारियां शुरू कर दी गई हैं।
मंच महासचिव सुजीत ठाकुर ने बताया कि श्रीचारभुजा युवा मंच पिछले 38 वर्षों से नगर में धार्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजनों का संचालन करता आ रहा है। मंच द्वारा प्रतिवर्ष श्रीमद्भागवत कथा के दौरान सामूहिक डोल यात्रा, श्रीकृष्ण जन्मोत्सव शोभायात्रा एवं कथा समापन पर धर्मयात्रा निकाली जाती है।
पहले दिन राशि संग्रहण के दौरान मंच संरक्षक धारासिंह चौहान, गोपाल माहेश्वरी, नारायण वैष्णव, महेश राठौर, दीपक पटेल, भरत मोरी, मनोज माली, घनश्याम सोलंकी, राकेश सोलंकी, राजेंद्र पड़ियार आदि पदाधिकारी उपस्थित रहेे।



















