राजगढ़ – जलगंगा संवर्धन और स्वच्छ सर्वेक्षण 2025 हेतु नगर परिषद ने किया जन जागरूकता रैली का आयोजन

राजगढ़। नगर परिषद राजगढ़ द्वारा जल स्रोतों के संरक्षण और स्वच्छता के प्रति नागरिकों को जागरूक करने के उद्देश्य से आज नगर परिषद राजगढ़ द्वारा ‘जलगंगा संवर्धन अभियान’ एवं ‘स्वच्छ सर्वेक्षण 2025’ के अंतर्गत जन जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। यह रैली नगर परिषद की मुख्य नगर पालिका अधिकारी ज्योति सुनारिया, नगर परिषद अध्यक्ष सवेरा महेश जायसवाल एवं उपाध्यक्ष दीपक जैन के मार्गदर्शन में निकाली गई।

रैली नगर परिषद प्रांगण से प्रारंभ होकर नगर के प्रमुख मार्गों से होती हुई न्यू बस स्टैंड तक पहुँची। न्यू बस स्टैंड पर छात्र-छात्राओं और नागरिकों ने मानव श्रृंखला बनाकर जल बचाने और शहर को स्वच्छ रखने का संकल्प लिया। अभियान के तहत प्रतीकात्मक और सुधारात्मक कदम उठाते हुए सार्वजनिक नलों पर टोंटियाँ लगाई गईं, ताकि व्यर्थ बहते पानी को रोका जा सके। रैली में निजी स्कूल के छात्र-छात्राओं ने पूरे उत्साह के साथ भाग लिया और नारों के माध्यम से स्वच्छता का संदेश दिया।

इस अवसर पर स्कूल के समस्त शिक्षक-शिक्षिकाएं, नगर परिषद के स्वच्छता कर्मी और निकाय के अन्य अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे। नगर परिषद अध्यक्ष जायसवाल एवं सीएमओ सुनारिया ने नगरवासियों से अपील की है कि वे जल स्रोतों को प्रदूषित न करें और ‘स्वच्छ सर्वेक्षण 2025’ में राजगढ़ को नंबर-1 बनाने के लिए अपने घर और आसपास की सफाई का विशेष ध्यान रखें।

Facebook
Twitter
WhatsApp
[the_ad id="80502"]

लेटेस्ट न्यूज़

[the_ad id="80502"]

Related Post

error: Content is protected !!