राजगढ़ – न्यू टैलेंट स्कूल की जिला टॉपर ध्वजा सिंह तोमर को स्वतंत्रता दिवस समारोह में कलेक्टर ने किया सम्मानित, स्कूल में आयोजित कार्यक्रम में भी सम्मानित हुए मेधावी छात्र

​राजगढ़। स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर धार में आयोजित मुख्य समारोह में जिले का नाम रोशन करने वाली न्यू टैलेंट स्कूल की मेधावी छात्रा ध्वजा सिंह तोमर को सम्मानित किया गया। कक्षा 10वीं की बोर्ड परीक्षा में संपूर्ण जिले में प्रथम स्थान (जिला टॉपर) प्राप्त करने पर कलेक्टर राजीव रंजन मीना द्वारा ध्वजा सिंह तोमर को यह सम्मान प्रदान किया गया।

​स्कूल प्रबंधन ने दिया 11,000 रुपये का नकद पुरस्कार –
कलेक्टर द्वारा सम्मानित किए जाने से पूर्व, विद्यालय प्रबंधन की ओर से भी ध्वजा सिंह तोमर को जिले की प्रवीणता (मेरिट) सूची में पहला स्थान हासिल करने पर 11,000 रुपये की प्रोत्साहन राशि पुरस्कार स्वरूप भेंट की गई। वही विद्यालय में आयोजित कार्यक्रम के दौरान अन्य कक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को भी प्रमाण पत्र और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। जिसमें कक्षा 5वीं रिद्धिका शर्मा, कक्षा 8वीं साक्षी चौहान व ​कक्षा 12वीं, रत्नम जैन सम्मानित हुए। इस अवसर पर स्कूल के समस्त स्टाफ और विद्यार्थियों ने सभी प्रतिभावान छात्र-छात्राओं को उनकी शानदार सफलता पर बधाइयां दीं और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

​पूर्व छात्रा डॉ. लेशिका चौहान रहीं मुख्य अतिथि –
स्वतंत्रता दिवस के इस विशेष कार्यक्रम में न्यू टैलेंट स्कूल की पूर्व छात्रा लेशिका चौहान मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित हुईं। लेशिका ने हाल ही में MBBS की परीक्षा सफलतापूर्वक उत्तीर्ण कर डॉक्टर बनने की उपलब्धि हासिल की है। कार्यक्रम के दौरान उन्होंने ध्वजारोहण किया और विद्यार्थियों को प्रेरित करते हुए अपने अनुभव और सफलता के गुरुमंत्र साझा किए।

Facebook
Twitter
WhatsApp
[the_ad id="80502"]

लेटेस्ट न्यूज़

[the_ad id="80502"]

Related Post

राजगढ़ – हरिराम गेहलोत हत्याकांड पर 2 घंटे प्रदर्शन कर सौंपा ज्ञापन, फास्ट ट्रैक कोर्ट में सुनवाई और परिवार को सुरक्षा की मांग, विधायक ग्रेवाल ने कहा- कहते है कानून के हाथ लंबे फिर पुलिस के हाथ आरोपियों तक क्यों नही पहुंच रहें

Read More »
error: Content is protected !!