राजगढ़ – माहेश्वरी समाज एवं माहेश्वरी युवा संगठन के निर्वाचन हुए सम्पन्न, मुकेश बजाज बने अध्यक्ष, मधुर को युवा संगठन की जिम्मेदारी

राजगढ़। माहेश्वरी समाज एवं माहेश्वरी युवा संगठन की बैठक राजगढ़ की त्रिमूर्ति कालोनी में सम्पन्न हुई। जिसमे सर्वानुमति से राजगढ़ माहेश्वरी समाज के अध्यक्ष पद पर मुकेश सत्यनारायण बजाज एवं कोषाध्यक्ष पद पर गोपाल रामचंद्र बजाज निर्वाचित हुए। वही माहेश्वरी युवा संगठन के अध्यक्ष पद पर मधुर मनोज पलोड निर्वाचित हुए है।


निर्वाचन प्रक्रिया के पूर्व समाज के आय – व्यय का ब्योरा कोषाध्यक्ष द्वारा प्रस्तुत किया गया। साथ ही दोनो निवृत्तमान अध्यक्ष जानकीलाल माहेश्वरी (सर) माहेश्वरी समाज एवं गोविंद अशोक पलोड माहेश्वरी युवा संगठन का बहुमान समाजजनों द्वारा किया गया। इस अवसर पर राजगढ नगर परिषद में भाजपा की ओर से एल्डरमेन के रूप में मनोज राधाकिशन पलोड के नियुक्त होने पर समाज द्वारा उनका भी बहुमान किया गया। इस दौरान आगामी कार्यक्रम की रुपरेखा भी तय हुई।

जिसमे माहेश्वरी समाज ने उत्पत्ती दिवस महेश जयंति पर्व हर्षोल्लास मनाने का निर्णय लिया गया। समाज के नवीन पदाधिकारी की नियुक्ति पर कैलाश बजाज, भगवानदास बजाज , सुनिल कोठारी, जानकीलाल माहेश्वरी, अनिल पलोड, मनोज पलोड, रविकांत पलोड, मनिष बजाज, महेश पलोड, आशीष बजाज, गौरव बाहेती, पवन पलोड, नितेश सोमानी, अमित कोठारी, गोविंद पलोड, राघव पलोड प्रिंस माहेश्वरी सहित अन्य समाजजनों ने हर्ष व्यक्त किया।

Facebook
Twitter
WhatsApp
[the_ad id="80502"]

लेटेस्ट न्यूज़

[the_ad id="80502"]

Related Post

error: Content is protected !!