राजगढ़। नगर के दलपुरा में वनवासी कल्याण परिषद भोपाल द्वारा संचालित राणा बख्तावरसिह बालक छात्रावास में छात्र प्रवेश उत्सव का आयोजन संपन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ छात्रों एवं पालकों पर पुष्प वर्षा व तिलक लगाकर कर किया गया।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि मध्य क्षेत्र सह छात्रावास प्रमुख राणासिंह सोलंकी, मध्य भारत प्रांत सह छात्रावास प्रमुख मूलचद पलासिया, पालक रायसिंह अखाडिया द्वारा भारत माता व भगवान श्री राम के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीपक प्रज्वलित किया। कार्यक्रम में राणासिंह सोलंकी ने अपने उद्बोधन में एकलव्य का उदाहरण देते हुए कहा कि छात्रों को अपने लक्ष्य तक पहुंचने के लिए, एकलव्य जैसा बनने के लिए अपने गुरु की आज्ञा का पालन करना अनुशासन में रहकर अध्ययन करने से हो सकता हैं। भविष्य में कोई इंजिनियरिंग, डाक्टर, प्रोफेसर, कलेक्टर या अच्छा देश चलाने वाले राजनेता भी बन सकते हैं।
उद्बोधन पश्चात ऐसे 3 छात्रों को शिक्षण सामग्री भेंटकर मुख्य वक्ता राणासिंह सोलंकी द्वारा श्रवण रावण कक्षा 6 टी में 88 प्रतिशत, चेतन मण्डलोई कक्षा 7 वी 86 प्रतिशत एवं लक्ष्मण ओहरिया कक्षा 7 वी 81 प्रतिशत अंक लाने पर सम्मान किया गया। कार्यक्रम के अंत में मूलचद पलासिया द्वारा आभार व्यक्त किया।


















