राजगढ़ – संजय कालोनी के श्री माताजी मंदिर का होगा भव्य निर्माण, विधायक प्रताप ग्रेवाल की मौजूदगी में भूमिपूजन कार्यक्रम हुआ संपन्न

राजगढ़। संजय कालोनी स्थित प्राचीन श्री माताजी मंदिर के नव निर्माण की दिशा में बुधवार को महत्वपूर्ण कदम बढ़ाते हुए विधिवत भूमिपूजन किया गया। धार्मिक वातावरण के बीच आयोजित समारोह में वैदिक मंत्रोच्चार के साथ भूमि पूजन की सभी धार्मिक विधियां संपन्न कराई गईं। मंदिर निर्माण को लेकर क्षेत्रवासियों में उत्साह का माहौल देखने को मिला।

भूमिपूजन की विधि पंडित अखिलेश शर्मा ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ संपन्न कराई। समारोह के मुख्य अतिथि विधायक प्रताप ग्रेवाल रहे। उन्होंने मंदिर समिति के पदाधिकारियों से प्रस्तावित निर्माण कार्य की रूपरेखा, सुविधाओं एवं आगामी कार्ययोजना की जानकारी ली। इस अवसर पर विधायक ग्रेवाल ने कहा कि श्री माताजी मंदिर क्षेत्र के हजारों श्रद्धालुओं की आस्था का प्रमुख केंद्र है। यहां प्रतिवर्ष बड़ी संख्या में श्रद्धालु दर्शन एवं पूजा-अर्चना के लिए पहुंचते हैं। उन्होंने कहा कि मंदिर का भव्य एवं सुव्यवस्थित निर्माण क्षेत्र की धार्मिक और सांस्कृतिक पहचान को नई मजबूती देगा। उन्होंने आश्वस्त किया कि मंदिर निर्माण कार्य में किसी भी प्रकार की धनराशि की कमी नहीं आने दी जाएगी। जनभावनाओं के अनुरूप हरसंभव सहयोग प्रदान किया जाएगा।

समारोह में शहर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष जीवनसिंह सिसोदिया, पूर्व ब्लाक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष रघुनंदन शर्मा, नगर परिषद उपाध्यक्ष दीपक जैन, समाजसेवी मुकेश तुफान, पार्षद प्रतिनिधि बलराम मकवाना, निलेश सिंगार, भारत सिंगार, पार्षद राजेश गुंडिया, मंदिर समिति की गुरु मां, मोहन प्रजापत, अमरसिंह डाबी, चेनसिंह वड़ाकिया सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।

Facebook
Twitter
WhatsApp
[the_ad id="80502"]

लेटेस्ट न्यूज़

[the_ad id="80502"]

Related Post

राजगढ़ – दो दशक पुरानी जल निकासी समस्या का मिला अस्थायी समाधान, जल्द बनेगी स्थायी नाली, नगर परिषद की त्वरित कार्रवाई से शुरू हुई पानी की निकासी, जनहित में प्लॉट मालिक ने तोड़ी बाउंड्री वॉल

Read More »
error: Content is protected !!