सरदारपुर। अधिकारियों, सामाजिक संगठनों एवं नगरवासीयो ने हाथ बढ़ा कर पवित्र माही नदी को स्वच्छ व निर्मल बनाने के लिए तीन घंटे श्रमदान किया।
नगर के भोपावर मार्ग पर स्थित माही नदी के तट पर जल गंगा संवर्धन अभियान समिति द्वारा पवित्र माही नदी को स्वच्छ व निर्मल बनाए रखने के साथ भूजल स्तर में वृद्धि करने, किसानों को सिंचाई के लिए पर्याप्त जल उपलब्धता, पर्यावरण संरक्षण तथा माही नदी संरक्षण के लिए एक जन अभियान के रूप में कार्य प्रारंभ किया।
रविवार को माही नदी में हो रही गंदगी को एसडीओपी विश्वदीप सिंह परिहार, एसडीएम सलोनी अग्रवाल, बीईओ विष्णु रघुवंशी, सीएमओ यशवंत शुक्ला सहित कई सामाजिक संस्थाओं के सदस्यो, डॉ. सचिन द्विवेदी, जनभागीदारी समिति अध्यक्ष धर्मेन्द्र मंडलोई, जन अभियान परिषद अधिकारी कमल मेड़ा एवं, परवेज लोदी, लोकेंश सोनी, संयम सोनी, दीपू सोनी, शेरू बाबा एवं निकाय के सफाई मित्र सहित नगरवासी आदि ने करीबन तीन घंटे तक श्रमदान कर एक ट्रॉली कचरा निकाला। इस दौरान उपस्थितजनो ने स्वच्छता की शपथ भी ली। जल गंगा समिति के चंद्रशेखर कामदार (सार्थक) ने सभी का आभार व्यक्त किया।

















