सरदारपुर। शासन निर्देशानुसार जन-कल्याणकारी योजनाओं का लाभ जन-जन तक पहुचाने हेतु जन-कल्याणकारी शिविर का आयोजन नगर परिषद सरदारपुर द्वारा 12 से 18 जून तक नगर परिषद कार्यालय परिसर में आयोजित किया गया।
शिविर में शासन के समस्त विभागों द्वारा स्टॉल लगाकर अपने-अपने विभागों में प्रचलित योजनाओं के 391 आवेदन लिये जाकर पात्र हितग्राहियों के आवेदन स्वीकृत किये जाकर उपस्थित हितग्राहियों को स्वीकृति पत्र प्रदान किए गए।
शिविर के दौरान नगर परिषद अध्यक्ष मिनाक्षी अर्पित ग्रेवाल, उपाध्यक्ष शैलेन्द्र चौहान, एसडीएम सलोनी अग्रवाल, तहसीलदार मुकेश बामनिया, पार्षद भावना भेरवे, संजय जायसवाल, अमरसिंह सोनेर, निरज कटारा, शांताबाई ताहड, रोमा मण्डलोई, ज्योति पंवार, परवेज लोदी, नरेन्द्र पारगी, राजेन्द्र गर्ग, रामेश्वर मारू, धर्मेन्द्र मण्डलोई एवं निकाय के सीएमओ यशवंत कुमार शुक्ला सहित समस्त कर्मचारी एवं अन्य विभागो के प्रतिनिधि उपस्थित रहे। उक्त जानकारी जितेन्द्र गोखले शिविर प्रभारी द्वारा दी गई।


















