सरदारपुर सिविल अस्पताल में हब लैब शुरू, अब मरीजों को मिलेगी बड़ी राहत, 50 तरह की जांचें होंगी मुफ्त

सरदारपुर। लंबे समय के इंतजार के बाद आखिरकार सरदारपुर के सिविल अस्पताल में हब लैब का संचालन शुरू हो गया हैं। अमझेरा से सरदारपुर शिफ्ट हुई हब लैब के संचालन शुरू होने से सिविल आने वाले मरीजों को जांच करवाने हेतु अब इधर-उधर नही भटकना पड़ेगा।

दरअलस 12 अगस्त 2025 को सरदारपुर में सिविल अस्पताल के नवीन भवन का लोकार्पण हुआ था। सरदारपुर के लिए स्वीकृत हुई हब लैब को पर्याप्त स्थान के अभाव में अस्थाई रूप से अमझेरा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में स्थापित किया गया था। सिविल अस्पताल के नवीन भवन में हब लैब को स्थानांतरित करने की मांग उठी तथा लंबे समय की प्रक्रिया के बाद शनिवार को हब लैब को अमझेरा से सरदारपुर स्थानांतरित किया गया। तथा सोमवार से सिविल अस्पताल में हब लैब का संचालन शुरू हो गया।

50 प्रकार की होगी जांचे होंगी –
हब लैब का सभी सामान सरदारपुर आने के बाद सोमवार से हब लैब में जांचे भी शुरू हो गई हैं। अब सिविल अस्पताल में उपचार हेतु आने वाले मरीजों को जांच करवाने के लिए निजी पैथोलॉजी लैब में नही जाना पड़ेगा। जिससे आदिवासी बाहुल्य क्षेत्र के मरीजों की आर्थिक बचत भी होगी। सीबीएमो डॉ. शिला मुजाल्दा ने बताया कि हब लैब में 50 प्रकार की जांचे होंगी। लैब का संचालन शुरू हो गया है तथा अस्पताल आने वाले मरीजों को इसका लाभ भी मिलने लग गया हैं।

Facebook
Twitter
WhatsApp
[the_ad id="80502"]

लेटेस्ट न्यूज़

लोकार्पण के एक माह बाद भी 66 गांवों में नहीं पहुंचा नर्मदा का पानी, भड़के किसान: सरदारपुर में विधायक प्रताप ग्रेवाल के नेतृत्व में सैकड़ों किसानों ने सौंपा ज्ञापन, 4 दिन में पानी नहीं मिलने पर आंदोलन की चेतावनी, विधायक बोले – किसानों से माफी मांगे मुख्यमंत्री

[the_ad id="80502"]

Related Post

लोकार्पण के एक माह बाद भी 66 गांवों में नहीं पहुंचा नर्मदा का पानी, भड़के किसान: सरदारपुर में विधायक प्रताप ग्रेवाल के नेतृत्व में सैकड़ों किसानों ने सौंपा ज्ञापन, 4 दिन में पानी नहीं मिलने पर आंदोलन की चेतावनी, विधायक बोले – किसानों से माफी मांगे मुख्यमंत्री

Read More »

नर्मदा माइक्रो सिंचाई परियोजना: शुभारंभ के एक माह बाद भी 98 प्रतिशत खेत सूखे, 66 गांवों की 25 हजार हेक्टेयर भूमि सिंचित करने का था लक्ष्य, वाल्व में अब तक नहीं आया पानी, विधायक प्रताप ग्रेवाल के नेतृत्व में मंगलवार को ज्ञापन सौंपेंगे किसान

Read More »
error: Content is protected !!