सरदारपुर – 5 दिन से लापता युवक का शव कुएं में मिलने से फैली सनसनी, जांच में जुटी पुलिस

सरदारपुर। ग्राम बड़ोदिया में खमालिया रोड़ पर एक कुएं में शुक्रवार को युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। पुलिस ने युवक के शव को निकलवाकर शव का पीएम करवाया। मामले में सरदारपुर थाना पुलिस जांच में जुट गई हैं।

जानकारी के मुताबिक शुक्रवार को ग्राम बड़ोदिया में खमालिया रोड़ पर ग्रामीणों ने कुएं में शव तैरता हुआ देखा। जिंसके बाद सरदारपुर थाना पुलिस को सूचना दी गई। युवक की पहचान ग्राम गुमानपुरा निवासी ऊँकारसिंह पिता नवलसिंह उम्र 30 वर्ष के रूप में हुई। युवक रविवार शाम से लापता था। जिसकी सूचना भी युवक के परिजनों ने पुलिस को दी थी। मृतक के शव का सरदारपुर के सिविल हॉस्पिटल में डॉक्टरों की पैनल द्वारा पोस्टमार्टम किया गया।

3 बच्चों के सिर से उठा पिता का साया –
मृतक ऊँकारसिंह किराना दुकान पर काम करने के साथ ही पढ़ाई भी कर रहा था। मृतक अपने पिता का इकलौता बेटा था तथा 4 बहनों का भाई था। ऊँकारसिंह की 2 बालक व एक बालिका है। घटना के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हैं।

मर्ग कायम कर जांच में जुटी पुलिस –
सरदारपुर थाना प्रभारी अनिल कुमार जाधव ने बताया कि युवक का शव का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया हैं। विसरा रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा। मामले में मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी हैं।

Facebook
Twitter
WhatsApp
[the_ad id="80502"]

लेटेस्ट न्यूज़

[the_ad id="80502"]

Related Post

error: Content is protected !!