सामाजिक

सरदारपुर – मारू-कुमावत युवा संगठन का हुआ गठन, बरखेड़ा के झमक चौधरी बने तहसील अध्यक्ष

Spread the love

सरदारपुर। मारू-कुमावत समाज तहसील सरदारपुर के युवा संगठन के गठन को लेकर रविवार को ग्राम बोला मे कुंबाजी महाराज मंदिर प्रांगण मे समाजजनो की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। जिसमे समाज के उत्थान हेतु मारू-कुमावत युवा संगठन का गठन किया गया। बैठक के दौरान ग्राम बरखेड़ा के झमक चौधरी को सर्वानुमति से संगठन का अध्यक्ष मनोनीत किया गया वही समिति के अन्य पदाधिकारी मे उपाध्यक्ष पद पर लालचंद चांदोरा मोयाखेडा, गोपाल गुगावण भोपावर, भागीरथ टांक मौलाना, जितेन्द्र निम्बीवाल बरमण्डल, सचिव पद पर नरहरी चौधरी बोला, पुखराज चौधरी हनुमंत्या कांग, कोषाध्यक्ष पद पर शिवा चौधरी पसावदा, सह-कोषाध्यक्ष पद पर जितेन्द्र चौधरी फुलगांवडी, महामंत्री पद पर वेदप्रकाश चौधरी सरदारपुर, अमृतलाल डिडवानिया टाण्डाखेडा, अरविंद मारू राजगढ, सुखदेव मारू लाबरिया, रवि मालवीया बरखेडा, प्रचारमंत्री के पद पर गोपाल रावडिया बरमण्डल, पारस चौधरी फुलगांवडी, दिनेश गुगावन दसाई, राकेश मारू खुंटपला एवं मीडिया प्रभारी पद पर जगदीश गेन्दर हनुमंत्या कांग, दीपक चौधरी भोपावर को सर्वानुमति से मनोनीत किया गया। बैठक मे एडव्होकेट झमक चौधरी सरदारपुर, दिनेश चौधरी हनुमंत्या कांग, कालुराम मारू, बलराम मारू, प्रकाश चांदोरा, गोकुल मारू, उंकार मारू, संजय डिडवानिया, अमृत मारू, चुन्नीलाल मारू, गोपाल मारू, नारायण मारू आदि युवा उपस्थित रहे।


Spread the love

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button