राजगढ़ – श्री गणपति अम्बिका युवा मंच की बैठक हुई संपन्न, दिनेश सिसोदिया अध्यक्ष व अंतिम ठाकुर सचिव मनोनीत

राजगढ़। नगर की प्रमुख धार्मिक संस्था श्री गणपति अंबिका युवा मंच की बैठक बुधवार रात्रि में पांच धाम एक मुकाम श्री माताजी मंदिर पर संपन्न हुई। बैठक में आगामी शारदीय नवरात्रि महोत्सव मनाने को लेकर चर्चा हुई, साथ ही मंच की नवीन कार्यकारिणी का गठन मंच के संरक्षक प.पु. गुरुदेव ज्योतिषाचार्य श्री पुरुषोत्तम जी भारद्वाज, हेमंत भारद्वाज व कृष्णा भारद्वाज के सानिध्य में एवं मंच के संयोजक धीरज बोराणा, गोपाल सोनी, गणेश पाटिदार, विपिन पांडेय तथा लोकेंद्र सोलंकी की उपस्थिति में किया गया।

जिसमें सर्व सहमति से दिनेश सिसोदिया को अध्यक्ष एवं अंतिम ठाकुर को मंच का सचिव मनोनीत किया गया। वही उपाध्यक्ष श्याम कुशवाह तथा विक्रम बारोड़, कोषाध्यक्ष सचिन यादव, सहकोषाध्यक्ष नीलेश सक्सेना एवं मीडिया प्रभारी रमेश प्रजापति को मनोनित किया गया। बैठक में मंच के निवर्तमान अध्यक्ष धन्नालाल वर्फ़ा द्वारा विगत वर्ष का आय-व्यय का ब्यौरा प्रस्तुत किया गया।


इस दौरान मोती सिंह ठाकुर, पंकज बारोड, योगेश कमेडिया, रवि परमार, नरेन्द्र भाट्रोद्रा, राजेश सोनी, लक्ष्मण अगलेचा, राधेश्याम बारोड, अंतिम सोनी, हुकुमसिह रेवर, चेतन्य शर्मा, अर्जुन पवांर, सतीश शर्मा, अमित कमेडिया, सूरज सोलंकी, सुरेंद्र चैहान, मुकेश पवार, कंकु सिंह बारोड, अंतिम भुरिया, अरन्दि मारू सहित अन्य मौजूद रहे।

Facebook
Twitter
WhatsApp
[the_ad id="80502"]

लेटेस्ट न्यूज़

मोहनखेड़ा में दादा गुरुदेव पर आधारित फिल्म ‘युग सारथी’ का मुहूर्त संपन्न : राजेंद्र सूरीश्वरजी के जीवन पर बनेगी फिल्म, भरतपुर में जन्म से लेकर मोहनखेड़ा तक की आध्यात्मिक यात्रा पर्दे पर दिखेगी

[the_ad id="80502"]

Related Post

error: Content is protected !!