सरदारपुर – उप जेल में संविधान दिवस के अवसर पर सेमिनार हुआ आयोजित, अभिभाषक संघ अध्यक्ष ने दी विभिन्न जानकारियां

सरदारपुर। संविधान दिवस के अवसर पर उप जेल सरदारपुर में सेमिनार आयोजित किया गया। सेमिनार में मुख्य रूप से अभिभाषक संघ सरदारपुर के अध्यक्ष कमल किशोर वैष्णव, अभिभाषक भूपेंद्र जोशी, झमकलाल चौधरी व दिलीप वसुनिया शामिल हुए। सेमिनार में अभिभाषक संघ अध्यक्ष कमल किशोर वैष्णव ने संविधान की उत्पत्ति, संविधान सभा , संविधान लागू होने, संविधान की विशेषता, संविधान में मौलिक अधिकार के बारे में बंदियों को विस्तार से जानकारी दी।

वही सेमीनार को अभिभाषक भूपेंद्र जोशी, झमकलाल चौधरी व दिलीप वसुनिया ने भी संबोधित किया। सेमिनार में मुख्य जेल प्रहरी नाथूलाल जाटव, राम सिंह मौर्य, धर्मेंद्र आर्य, राजकुमार अहिरवार, सियाराम लेमनपुर, अक्षय भलसे, अभिषेक कोचले, प्रदीप नरगावे सहित अन्य उपस्थित रहें।

Facebook
Twitter
WhatsApp
[the_ad id="80502"]

लेटेस्ट न्यूज़

मोहनखेड़ा में दादा गुरुदेव पर आधारित फिल्म ‘युग सारथी’ का मुहूर्त संपन्न : राजेंद्र सूरीश्वरजी के जीवन पर बनेगी फिल्म, भरतपुर में जन्म से लेकर मोहनखेड़ा तक की आध्यात्मिक यात्रा पर्दे पर दिखेगी

[the_ad id="80502"]

Related Post

error: Content is protected !!