राजगढ़ – भानगढ़ में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का मंडल पथ संचलन निकला, देशभक्ति गीतों पर कदमताल करते हुए निकले स्वयंसेवक

राजगढ़। ग्राम भानगढ़ में रविवार को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के भानगढ़ मंडल का पथ संचलन निकला। संघ के शताब्दी वर्ष के निमित्त निकले पथ संचलन में बड़ी संख्या में स्वयंसेवक पूर्ण गणवेश में हाथों में दंड लिए कदमताल करते हुए निकले। पथ संचलन का गांव में विभिन्न स्थानों पर।पुष्पवर्षा कर स्वागत भी किया। संचलन से पहले ग्राम भानगढ़ के बस स्टैंड पर स्वयं सेवकों का एकत्रीकरण हुआ।

यहाँ ध्वज प्रणाम, एकल गीत, सामुहिक गीत व अमृत वचन के बाद मुख्य वक्ता राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के खंड व्यवस्था प्रमुख सावन कर्मा ने स्वयंसेवको को बौद्धिक देते स्वयंसेवकों को वर्तमान में देश के सामने आने वाली चुनौतियों से अवगत कराते हुए कहा कि भारतीय संस्कृति, परंपराओं और गौरवशाली इतिहास को बनाए रखना ही हमारा मुख्य उद्देश्य होना चाहिए।

उन्होंने संघ के पंच प्रण, पर्यावरण, स्वदेशी, कुटुंब प्रबोधन, नागरिक अनुशासन तथा सामाजिक समरसता को व्यक्तिगत जीवन मे अपनाने का आव्हान किया। इस दौरान गांव के वरिष्ठ बलराम कुमावत तथा मंडल कार्यवाह देवीलाल कुमावत भी मंचासीन रहें।

Facebook
Twitter
WhatsApp
[the_ad id="80502"]

लेटेस्ट न्यूज़

[the_ad id="80502"]

Related Post

error: Content is protected !!