राजगढ़ – स्वर्गीय राजा प्रेमसिंह दत्तीगांव की पुण्यतिथि कल सेवा दिवस के रूप में मनेगी

राजगढ़। मध्यप्रदेश के कद्दावर नेता बदनावर पूर्व विधायक स्वर्गिय राजा प्रेमसिंहजी दत्तीगाव की 23 वी पुण्यतिथि 22 मई को सेवा दिवस के रूप में मनाई जाएगी।

दत्तीगाव सोश्यल ग्रुप अध्यक्ष निलेश सोनी ने बताया कि हमारे मार्गदर्शक प्रेरणास्त्रोत एवं गरीबो के मसीहा के नाम से मध्यप्रदेश में अपनी राजनीति की अमिट छाप छोड़कर कई कार्यकर्ताओ को नेता के रूप में स्थापित करने वाले स्वर्गिय दत्तीगांव क्षेत्र के आम आदमी की बुलंद आवाज रहे है। लाडले नेता रहे स्व. राजा प्रेमसिंह दत्तीगाव की पुण्यतिथि सेवा दिवस के रूप में मनाई जाएगी।

22 मई गुरुवार को सुबह 9 बजे राजगढ़ कृषि उपज मंडी स्थित प्रतिमा पर माल्यार्पण किया जाएगा। उसके पश्चात राजगढ़ के निजी अस्पताल में मरीजो को फल बिस्किट वितरण किया जाएगा तथा गौ शाला में गाय को गौ ग्रास व पक्षियों को दाना देकर पुण्य स्मृति मनाई जाएगी। साथ ही स्मृति वन राजगढ़ में पौधारोपण किया जाएगा।

दत्तीगांव सोश्यल ग्रुप के डॉ बलबहादुरसिंह राठौर, ज्ञानेंद्र मूणत, डॉ. आशीष वैद्य, प्रफुल्ल रावल,डॉ नंदन वैद्य, जनपद अध्यक्ष प्रतिनिधि देवा सिंगार, दिलीप फरबदा, मुन्ना मारू, दिनेश पाण्डे सहित अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहें।

Facebook
Twitter
WhatsApp
[the_ad id="80502"]

लेटेस्ट न्यूज़

[the_ad id="80502"]

Related Post

राजगढ़ में माताजी मंदिर में शारदीय नवरात्रि की धूम : श्री गणपति अम्बिका युवा मंच द्वारा मनाया जा रहा नवरात्रि महोत्सव, 19 अक्टूबर को 1 लाख से अधिक बत्तियों से होगी भव्य महाआरती, अष्टमी और नवमी पर खुलेंगे मां कामाख्या कालिका के पट

Read More »

मोहनखेड़ा में दादा गुरुदेव पर आधारित फिल्म ‘युग सारथी’ का मुहूर्त संपन्न : राजेंद्र सूरीश्वरजी के जीवन पर बनेगी फिल्म, भरतपुर में जन्म से लेकर मोहनखेड़ा तक की आध्यात्मिक यात्रा पर्दे पर दिखेगी

Read More »
error: Content is protected !!