राजगढ़ – स्पोर्ट्स सामग्री दुकान में लगी भीषण आग, लाखो रुपये का हुआ नुकसान

राजगढ़। नगर में आदर्श सड़क पर स्थित एक स्पोर्ट्स सामग्री की दुकान में शुक्रवार देर रात्रि में लगी आग से लाखों रुपये का नुकसान हो गया। दुकान में आग लगने का कारण अज्ञात है। शनिवार को दोपहर बाद पुलिस व पटवारी द्वारा मौका पंचनामा बनाया।

जानकारी के मुताबिक राजगढ़ में आदर्श सड़क पर बैंक ऑफ इंडिया के सामने डिसेंट स्पोर्ट्स की दुकान पर शुक्रवार देर रात भीषण आग लग गई। आग लगने की सूचना दुकानदार को मकान मालिक द्वारा दी गई। वही मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड द्वारा कड़ी मशक्कत से आग पर काबू पाया गया। लेकिन तब तक दुकान में रखी अधिकांश सामग्री जलकर राख हो गई।

दुकानदार रोहित गोविंद सोलंकी अमोदिया ने बताया कि दुकान में आग लगने से दुकान में रखी स्पोर्ट्स सामग्री व कपड़े जल गए। आग लगने से करीब 15 से 20 लाख रुपये का नुकसान हुआ हैं। घटना की सूचना राजगढ़ थाने पर दे दी गई है। आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया हैं।

Facebook
Twitter
WhatsApp
[the_ad id="80502"]

लेटेस्ट न्यूज़

लोकार्पण के एक माह बाद भी 66 गांवों में नहीं पहुंचा नर्मदा का पानी, भड़के किसान: सरदारपुर में विधायक प्रताप ग्रेवाल के नेतृत्व में सैकड़ों किसानों ने सौंपा ज्ञापन, 4 दिन में पानी नहीं मिलने पर आंदोलन की चेतावनी, विधायक बोले – किसानों से माफी मांगे मुख्यमंत्री

[the_ad id="80502"]

Related Post

लोकार्पण के एक माह बाद भी 66 गांवों में नहीं पहुंचा नर्मदा का पानी, भड़के किसान: सरदारपुर में विधायक प्रताप ग्रेवाल के नेतृत्व में सैकड़ों किसानों ने सौंपा ज्ञापन, 4 दिन में पानी नहीं मिलने पर आंदोलन की चेतावनी, विधायक बोले – किसानों से माफी मांगे मुख्यमंत्री

Read More »

नर्मदा माइक्रो सिंचाई परियोजना: शुभारंभ के एक माह बाद भी 98 प्रतिशत खेत सूखे, 66 गांवों की 25 हजार हेक्टेयर भूमि सिंचित करने का था लक्ष्य, वाल्व में अब तक नहीं आया पानी, विधायक प्रताप ग्रेवाल के नेतृत्व में मंगलवार को ज्ञापन सौंपेंगे किसान

Read More »
error: Content is protected !!