राजगढ़ की राणा बख्तावरसिंह बस्ती में संघ शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में विराट हिन्दू सम्मेलन का हुआ आयोजन

राजगढ़। संघ शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में राणा बख्तावरसिंह बस्ती का हिन्दू सम्मेलन दलपुरा स्थित सीरवी समाज की नई धर्मशाला परिसर में संपन्न हुआ। हिन्दू सम्मेलन की शुरुआत राणा बख्तावरसिंह बस्ती के रामदेव जी मन्दिर में पूजन कर चल समारोह के साथ हुई। धर्मसभा स्थल पर संतो एवं सभी समाजजन शामिल हुएम जिसमें मोहनखेड़ा जैन तीर्थ से मुनि श्री जितचंद्र विजय जी महाराज साहब एवं बालीपुर धाम के योगेशजी महाराज ने अपनी निश्रा प्रदान की। बस्ती के समाज प्रमुखों एवं संतो ने भारत माता एवं श्री राणा बख्तावरसिंह जी के चित्र के सम्मुख दीप प्रज्वलित कर पुष्पांजलि अर्पित कर कार्यक्रम की शुरुआत की।

जिंसके बाद निजी स्कूल के विद्यार्थियों द्वारा धरती मां पुकारती विषय पर नाट्य प्रस्तुत कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। नाट्यमंच के साथ ही पर्यावरण संरक्षण का संकल्प भी दिलाया। जिसके के बाद राकेश परवार ने मंचाशीन अथितियो का परिचय कराया। धर्मसभा को संबोधित करते हुए मुनि श्री जितचंद्र जी महाराज साहब ने सभी हिन्दू को सामाजिक एकता का संदेश दिया। मातृशक्ति से ममता ठाकुर ने पंच परिवर्तन विषय पर अपने विचार रखे एवं हिंदुत्व वक्ता भगवान लछेटा सीए ने सामाजिक समरसता विषय पर अपना उद्बोधन दिया।

मुख्यवक्ता राष्ट्रीय स्वयंसेवक के प्रांत ग्राम विकास सहयोजक सोहन परमार ने हिंदुत्व एवं संघ के 100 वर्ष की यात्रा पर प्रकाश डालते हुए धर्मसभा को संबोधित किया। हिंदू सम्मेलन में राणा बख्तावरसिंह बस्ती के 600 से अधिक परिवार एवं 200 से अधिक लोगों ने समरसता भोज किया। कार्यक्रम में मंच संयोजक हरिराम सोलंकी, सह संयोजक विजय जायसवाल, कोष प्रमुख शंभुलाल परवार,सहकोष प्रमुख मोतीसिंह ठाकुर एवं राणा बख्तावरसिंह बस्ती के समाज प्रमुखों का एवं युवा टोली का सहयोग रहा। उक्त जानकारी मीडिया प्रभारी सुरेश सोलंकी ने दी।

Facebook
Twitter
WhatsApp
[the_ad id="80502"]

लेटेस्ट न्यूज़

राजगढ़ – सिर्वी समाज के 16वें सामूहिक विवाह सम्मेलन में 13 जोड़े बंधेंगे परिणय सूत्र में, अक्षय तृतीया पर भव्य आयोजन, केंद्रीय राज्यमंत्री सहित जनप्रतिनिधि होंगे शामिल, देशभर से जुटेंगे हजारों समाजजन

[the_ad id="80502"]

Related Post

रिंगनोद – आचार्यश्री नित्यसेन सुरिश्वर जी का हुआ भव्य मंगल प्रवेश, समाजजनों ने उत्साह से की अगवानी, धर्मसभा में आचार्यश्री ने कहा- गुरु के मार्गदर्शन से ही व्यक्ति मोक्ष प्राप्त करता हैं

Read More »
error: Content is protected !!